
Medicines Vastu Tips For Home: एक जमान बीत गया यह सुने हुए 'पहला सुख, निरोगी काया।' जीहां पुराने या कहें कि घर के बुजुर्ग लोगों से अक्सर यह लाइन सुनने को मिलती थी। लेकिन वर्तमान में हर घर में बीमार और बीमारियों दोनों की संख्या में स्थायी रूप से इजाफा देखने को मिलता है। कुछ लोग जहां गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं, तो कुछ लोग आए दिन होने वाली छोटी-मोटी बीमारियों के कारण परेशान रहते हैं। वहीं कुछ लोगों की परेशानी का कारण यह भी बनता है कि बीमार तो हैं ही लेकिन दवाएं उन पर असर ही नहीं दिखातीं। तो यदि आपके साथ भी ऐसी ही परेशानी है, तो ध्यान दें कहीं कोई वास्तु दोष तो आपको परेशान नहीं कर रहा है।
दरअसल वास्तु शास्त्र में माना गया है कि घर में कोई बीमार है और उसकी दवाएं सही दिशा में नहीं रखी जा रही हैं, तो इससे बीमारी खत्म होने का नाम ही नहीं लेतीं। यानी दवाएं मरीज को फायदा ही नहीं पहुंचातीं। ऐसे में दवाओं को रखने के लिए भी वास्तु के मुताबिक दिशा का ख्याल रखना जरूरी है। इस लेख में जानें आखिर कहां या कौन सी दिशा में रखनी चाहिएं दवाएं...
- वास्तु शास्त्र के मुताबिक दवाओं को कभी भी दक्षिण-पूर्व दिशामें न रखें। इस दिशा में दवा रखने से बीमारी लंबे समय तक बनी रहती है। वहीं आपको शारीरिक और आर्थिक हानि झेलनी पड़ती है।
- दवाओं को कभी भी अपने सिरहाने या फिर बिस्तर के आसपास न रखें। इससे राहु-केतु का प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
- दवाओं को कभी भी पश्चिम दिशा में नहीं रखना चाहिए। इससे बीमारी गंभीर रूप ले सकती है। वहीं मरीज को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
यह है दवाइयां रखने की सही दिशा
दवाएं हमेशा घर की उत्तर दिशा में रखें। दवाओं के लिए इस दिशा को शुभ दिशा कह सकते हैं। इसलिए इस दिशा में दवाएं रखें, फस्र्ट एड का बॉक्स भी इसी दिशा में रखना चाहिए।
Updated on:
28 Feb 2023, 3:53 PM IST
Published on:
28 Feb 2023, 3:48 PM IST
बड़ी खबरें
View Allधर्म-कर्म
धर्म/ज्योतिष
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.