
Surya-Guru Yuti in Mesh Rashi 2023: हिन्दु पंचांग के मुताबिक 12 साल बाद मेष राशि में सूर्य और गुरु की युति बन रही है। इस युति से कुछ राशियों के अच्छे दिनों की शुरुआत होगी। यानी सूर्य और गुरु की इस युति के दौरान इन राशियों को धनलाभ होगा, कॅरियर में तरक्की मिलेगी। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानें 12 साल बने इस संयोग का लाभ उठाने वाली लकी राशियां आखिर कौन-कौन सी हैं।
सूर्य-गुरु युति 2023: मेष राशि
इस राशि के लोगों को गुरु और सूर्य की युति का लाभ मिलेगा। यह युति इनकी राशि से लग्न भाव में बन रही है। इस दौरान आप आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। आपकी कार्य शैली में निखार आएगा। सेहत से जुड़ी परेशानियां दूर हो जाएंगी। वहीं इस युति की दृष्टि आपकी कुंडली के सप्तम भाव में हो रही है। इसलिए इस समय आपको जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। पार्टनरशिप में कोई कार्य करते हैं तो लाभ होगा। अविवाहित लोगों के विवाह के योग बनेंगे।
सूर्य-गुरु की युति 2023 : मिथुन राशि
गुरु और सूर्य की युति इस राशि के लोगों के लिए बेहद अनुकूल रहने वाली है। यह युति आपकी गोचर कुंडली के आय के भाव में हो रही है। इसलिए इस समय आपकी आय में इजाफा होगा। आपकी आय के नए स्रोत भी बनेंगे। पुराने निवेश में लाभ के योग बनेंगे। बिजनेस करने वाले हैं, तो कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। यदि आप स्टॉक मार्केट में, सट्टे में या फिर लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं तो समय आपके लिए अनुकूल है।
सूर्य-गुरु की युति 2023 : कर्क राशि
सूर्य-गुरु की यह युति इस राशि से जुड़े लोगों के लिए वरदान साबित होगी। दरअसल यह युति आपकी राशि से कर्म भाव में बन रही है। इसलिए इस समय आपको कार्यक्षेत्र में बेहतरीन सफलता मिलेगी। नौकरी की तलाश करने वालों को अच्छी नौकरी मिलेगी। इस समय आपको जूनियर्स के साथ ही सीनियर्स का भी लाभ मिलेगा। बिजनेस से जुड़े हैं, तो इस समय आपको धन लाभ हो सकता है। आपकी राशि का स्वामी चंद्रमा है और गुरु और सूर्य की चंद्रमा के साथ मित्रता है, इसलिए इस युति से आपको शानदार लाभ मिल सकता है।
Updated on:
28 Feb 2023, 3:40 PM IST
Published on:
28 Feb 2023, 3:37 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.