9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

जिन लोगों की हथेली पर होते हैं ये निशान, उन्हें धनवान बनने के लिए करना होता है ये छोटा सा काम

जिन लोगों की हथेली पर होते हैं ये निशान, उन्हें धनवान बनने के लिए करना होता है ये छोटा सा काम

3 min read
Google source verification

image

Tanvi Sharma

Aug 23, 2018

palmistry

जिन लोगों की हथेली पर होते हैं ये निशान, उन्हें धनवान बनने के लिए करना होता है ये छोटा सा काम

समुद्रशास्त्र में इंसान से जुड़ी बहुत सी महत्वपूर्ण बातें लिखी होती हैं। समुद्रशास्त्र के अनुसार व्यक्ति के विभिन्न अंगों से हम उसके बारे में कई महत्वपूर्ण बातें जान सकते हैं, इसकी मदद से हम व्यक्ति के चरित्र, व्यवहार व कई अन्य बाते जान सकते हैं। वहीं समुद्रशास्त्र का महत्वपूर्ण भाग है हस्तरेखा, क्योंकि कहा जाता है हथेली पर लिखिी सभी रेखाएं और चिन्ह ब्रह्मा जी ने स्वयं लिखी है। हथेली की रेखाओं और चिन्ह को ब्रह्मा जी व्यक्ति के जन्म होने से पहले ही लिख कर भेजते हैं। शास्त्रों के अनुसार उनका कहना है की वे इसलिए हथेली पर चिन्ह और रेखाएं बनाकर भेजते हैं जिससे व्यक्ति को अपने कर्मों के अनुसार फल प्राप्त होता रहे। वहीं हथेली के कुछ चिन्ह आपके पूर्व जन्म के कर्मों को भी दर्शाते हैं। कुछ अच्छे कर्मों का फल व्यक्ति को वर्तमान में भी मिलता है। इन्हीं चिन्हों के प्रभाव से वर्तमान जीवन में मनुष्य धनवान और प्रसिद्घ हो सकता है।

आइए जानते हैं व्यक्ति को धनवान व प्रभावशाली बनाने वाले चिन्हों के बारे में...

उंगलियों पर चक्र के निशान का होना

समुद्रशास्त्र के अनुसार जिन लोगों के हथेली में चक्र का निशान होता है वे बहुत ही भाग्यशाली व्यक्ति होते हैं। क्योंकि शास्त्रों के अनुसार चक्र को शुभ और उत्तम फलदायी माना जाता है। समुद्रशास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति की दसों उंगलियों के प्रथम पोर पर चक्र का निशान होता है वह चक्रवर्ती राजा के समान होता है। ऐसा व्यक्ति अपने क्षेत्र में देश-विदेश में प्रसिद्घि और सफलता प्राप्त करते है। जिनकी एक उंगली में चक्र का निशान होता है वे लोग बहुत बुद्घिमान होते हैं। दो उंगली में चक्र का निशान वाला व्यक्ति दिखने में आकर्षक और सुंदर होता है। तीन चक्र वाला व्यक्ति सुखमय जीवन जीने वाला होता है।

ज्ञान से धन कमाते हैं ऐसे लोग

समुद्रशास्त्र में जीवन रेखा का सबसे अधिक महत्व माना जात है। वहीं यदि व्यक्ति के हथेली में जीवन रेखा अगर साफ और निर्दोष हो तो यह कई दोषों को दूर कर देता है और व्यक्ति सुखी होता है।अगर जीवन रेखा के अंत में मछली का चिन्ह बन रहा हो तो यह सोने पर सुहागा माना जाता है। जीवन रेखा पर इस चिन्ह का होना यह बताता है कि व्यक्ति दीर्घायु और आमतौर पर स्वस्थ होगा। ऐसा व्यक्ति नीतिवान और धनवान होता है। यह अपनी योग्यता और ज्ञान से खूब धन कमाते हैं। भाग्य इन्हें समय-समय पर सहयोग देता है और यह अपने सभी प्रयास में सफल होते हैं। इनका जीवनसाथी भी सुंदर और गुणवान होता है।

जितनी उंगलियों पर होता है शंख का निशान, वे होते हैं काफी धनवान

समुद्रशास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति की उंगली के प्रथम पोर पर शंख का चिन्ह होता है वह बुद्घिमान और विद्वान होता है। जिस व्यक्ति के चार उंगलियों में शंख का निशान होता है वह सरकार और सरकारी क्षेत्र में प्रतिष्ठित होता है। जिनकी पांच उंगलियों में ऐसा निशान होता है वह विदेश यात्रा करता है। ऐसा व्यक्ति विदेश जाकर खूब धन और सम्मान अर्जित करता है। जिनकी छह उंगलियों में यह निशान होता है वह विद्वान होने के साथ ही साथ धर्म-कर्म एवं कर्मकांड का अच्छा ज्ञाता होता है और इसी रुप में इनकी प्रसिद्घि होती है। जिनकी दस उंगलियों में शंख का निशान होता है वह मंत्री या महात्मा बन सकता है। आठ शंख वाला व्यक्ति सुखमय जीवन व्यतीत करता है।

जिनके अंगूठे पर होते हैं ये निशान

समुद्रशास्त्र के अनुसार जिन लोगों की हथेल में अंगूठे के जोड़ पर यव का निशान बनता है, ऐसे व्यक्ति बहुत ही धनवान होते हैं। कहा जाता है की किसी भी जातक की हथेली पर ये चिन्ह उसके पूर्वजन्म के कर्मों के अनुसार ही बनता है। जिन व्यक्तियों की हथेली में यह चिन्ह होता है वह या तो जन्म से ही धनवान होगा या अपनी मेहनत और प्रयास से धन अर्जित कर लेगा। लेकिन उस व्यक्ति को जीवन में कभी गरीबी का सामना नहीं करना पड़ेगा। ऐसे व्यक्तियों का भाग्य हमेशा ही उनका साथ देता है। अगर हथेली में एक से अधिक यव मिलकर यवमाला बना रहे हों तब व्यक्ति राजनीति में भी सफल होता है।