29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस रंग की हथेली वाले लोगों को कभी नहीं आती पैसों की कमी, होते हैं कई संपत्तियों के मालिक

इस रंग की हथेली वाले लोगों को कभी नहीं आती पैसों की कमी, होते हैं कई संपत्तियों के मालिक

3 min read
Google source verification

image

Tanvi Sharma

Sep 09, 2018

palm color

इस रंग की हथेली वाले लोगों को कभी नहीं आती पैसों की कमी, होते हैं कई संपत्तियों के मालिक

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली की रेखाओं को देखकर हम व्यक्ति के भविष्य की कल्पना कर लेते हैं। वहीं हम उसके भाग्य से जुड़ी भी कुछ चीजों के बारे में आसानी से जान जाते हैं। उसी प्रकार हस्तरेखा शास्त्र की मदद से हम व्यक्ति की हथेली के रंग को देखकर यह आसानी से पता लगा सकते हैं की उसके जीवन में पैसा है या नही, यदि है तो पैसा टिकेगा या नहीं। व्यक्ति की हथेली का रंग यह भी जानने में हमारी मदद करता है की आपको भविष्य में पैसा कमाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी या आप आसानी से सारी सुख-सुविधाएं प्राप्त कर सकेंगे। आइए जानते हैं हथेली के रंग आपकी आर्थिक स्थिति के बारे में क्या कहता है

सफेद रंग की हथेली

जिन व्यक्तियों की हथेली का रंग सफेद होता है। ऐसी हथेली वाले लोगों को पैसों की हमेशा कमी रहती है। सफेद रंग की हथेली वाले लोगों को अपने जीवन में भौतिक-सुख सुविधाओं का अभाव हमेशा बना रहता है। सबसे बड़ा कारण है की ऐसे लोगों के पास पैसा तो आता है लेकिन टिकता नहीं है। आध्यात्मिक और शांत स्वभाव होने के कारण ऐसे लोग पैसों को ज्यादा महत्व नहीं देते।

लाल रंग की हथेली

जिन व्यक्तियों की हथेली लाल रंग की होती है ऐसे लोग कर्जा करने वाले होते हैं। इन लोगों के पास पैसा आता तो है लेकिन कर्जा चुकाने के कारण पैसा नहीं टिकता। लेकिन लाल हथेली वाले लोग बहुत मेहनत करते हैं उलके बावजूद उनके पास पैसा नहीं बच पाता। लाल रंग की हथेली वाले लोग हमेशा बड़े काम करने की कोशिश करते हैं लोकिन सक्सेस नहीं मिल पाती है।

पीले रंग की हथेली

जिन व्यक्तियों की हथेली पीले रंग की हथेली वाले लोग कंजूस स्वभाव वाले और दूसरों का पैसा लेने की इच्छा रखते हैं। इसके बाद भी ये लोग पैसों की कमी से दुखी रहते हैं। पीले रंग की हथेली वालों का ज्यादातर पैसा बीमारियों में खर्चा होता है। ऐसे लोगों को पैसों का सुख ज्यादा नहीं मिल पाता है। पीले रंग की हथेली वाली औरतें पुरुष की ओर जल्दी आकर्षित हो जाती है और यदि पुरुष की हथेली का रंग पीला है तो वह किसी स्त्री की ओर जल्दी आकर्षित हो जाता है।

धब्बेदार हथेली या मटमैला रंग की हथेली

इस तरह की हथेली वाले लोग व्यसन पर ज्यादा खर्चा कर देते हैं। जिन व्यक्तियों की हथेली का मटमैला रंग या धब्बेदार हथेली होती है ऐसे लोग गलत कामों से पैसा कमाते हैं और गंवा भी देते हैं। ऐसे लोगों की रुचि गैरकानूनी काम करने में भी ज्यादा होती है। इसमें कई बार इनको नुकसान भी हो जाता है। पैसों की कमी के साथ ऐसे लोगों के जीवन में सुख-सुविधाओं की भी कमी होती है।

गुलाबी रंग की हथेली

जिन व्यक्तियों की हथेली का रंग गुलाबी होता है ऐसे लोगों को जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है। ऐसे लोगों के काम पैसों की वजह से नहीं रुकते। हथेली का गुलाबी रंग पैसों के साथ संपत्ति भी देता है। ऐसे लोग कई संपत्तियों के मालिक होते हैं। भूमी-भवन के स्वामी होते हैं ऐसे लोग।