Shri Krishna Janmashtami 2024: पूरे देश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाती है। इसे कृष्णाष्टमी, गोकुलाष्टमी, अष्टमी रोहिणी, श्रीकृष्ण जयंती और श्री जयंती नाम से भी लोग पुकारते हैं और इसी दिन मंदिरों में भजन कीर्तन किया जाता है। मध्य रात्रि में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं और कई जगह दही हांडी समेत कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है। महाराष्ट्र की दही हांडी प्रतियोगिताएं पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं।