
New Year 2022 imp works
दो दिनों बाद साल 2021 की समाप्ति के साथ ही नया साल 2022 शुरु होने जा रहा है। ऐसे में हर व्यक्ति को आने वाले नए साल 2022 से कई तरह की आशाएं हैं। जिनमें कोरोना से मुक्ति से लेकर कॅरियर में आगे बढ़ने सहित आर्थिक स्थिति में मजबूती के अलावा सुख सेहत सहित कई अन्य बातें शामिल हैं।
ऐसे में लोगों के मन में ये चिंता है कि इस आने वाले साल 2022 के पहले दिन क्या विशेष किया जाए जिससे साल भर लाभ प्राप्ति के साथ ही दुख दूर रहें। ऐसे में पंडित एस के उपाध्याय का कहना है कि नए साल के पहले दिन कुछ विशेष उपायों के साथ ही कुछ कार्यों को करने से बचना चाहिए। वहीं ये स्थिति हर साल पर अलग अलग होती है। क्योंकि हर साल किसी देव के लिए निश्चित होता है। जैसे इस बार यह साल 2022 शनि देव का है, ऐसे में इस साल पर श्री हनुमान जी का भी विशेष प्रभुत्व रहेगा। वहीं साल 2022 की शुरुआत ही काल सर्प में होने के चलते कई बातें इस साल को लेकर बदलाव वाला भाव लाती दिख रहीं हैं।
ये इस बार साल 2022 पर अवश्य करें
: इस साल 2022 की शुरुआत ही श्री हनुमान जी की पूजा अवश्य करें।
: साल के पहले दिन इस बार लाल कपड़े पहनना इस बार अति शुभ सिद्ध होता दिख रहा है। नए साल के पहले दिन घर के मुख्य द्वार पर ऊं या स्वास्तिक का चिन्ह अवश्य बनाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहेगा।
: साल के पहले दिन किसी गरीब व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार अनाज दान अवश्य करें। माना जाता है कि ऐसा करने से पूरे साल आपके ऊपर मां अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहती है।
: वही ये भी माना जाता है कि साल के पहले दिन से ही उगते हुए सूर्य को ताबें के बर्तन में जल में गुड़ और सिंदूर मिलाकर अर्पित करना, नौकरी में कामयाबी के लिए शुभ रहता है।
: साल के पहले दिन घर के बड़े बुजुर्गों का पैर छुकर आर्शीवाद अवश्य लें और यदि आपके घर में कोई बुजुर्ग नहीं है तो आप मंदिर में जाकर किसी पूजारी या घर के अन्य किसी बड़े के पैर भी छू सकते हैं।
: इस दिन अपने पर्स में ठीक ठाक रकम रखने के साथ ही घर में पूरे समय रोशनी हर कोने में बनाए रखें, माना जाता है ऐसा करने से जहां पूरे साल आपको धन संंबंधी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा वहीं पूरे साल आपका जीवन भी जगमगाता रहेगा।
ये इस बार साल 2022 पर न करें
: नए साल के पहले दिन किसी भी रूप में न तो घर में कलेश करें और न हीं किसी बुजुर्ग व्यक्ति को अपमानित करें।
: साल के पहले दिन काले वस्त्रों को न पहनें, माना जाता है इस रंग का पहले दिन प्रयोग साल भर परेशानी लेकर आता है।
: किसी भी रूप में साल के पहले दिन मांस और मदिरा का सेवन न करें। माना जाता है कि नए साल पर इन चीजों का प्रयोग करने से घर में आर्थिक संकट आता है।
: नए साल पर किसी को भी पैसे उधार बिल्कुल भी न दें नहीं तो पूरे साल आपको धन की कमीं रह सकती है।
: यदि साल के पहले दिन आप नए साल के स्वागत के लिए घर में कोई पार्टी कर रहे हैं तो इस पार्टी के लिए घर में ऐसे लोगों को न बुलाएं जो झगडालु हों या नकारात्मक सोच रखते हों।
: किसी भी रूप में नए साल पर कैंची और धारदार वस्तु का प्रयोग नहीं करना चाहिए और न हीं साल के पहले दिन ऐसी वस्तुओं को घर पर लाना चाहिए।
: साल के पहले दिनघर की कोई अलमारी खाली न रखें, क्योंकि ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। अत: घर की हर अलमारी में व्यवस्थित सामान अवश्य रखें, ऐसे करने से घर में साल भर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।
: साल के पहले दिन अपने पर्स को कतई खाली न रखें, माना जाता है इस दिन पर्स खाली रखने से साल भर पैसे की कमी से जुझना पड़ता है।
: साल के पहले दिन अपने घर में अंघेरा न रखें, क्योंकि माना जाता है कि साल के पहले ही दिन ऐसा करने से घर में दुख आता है, वहीं इस दिन पूरे घर में रोशनी रहने से माना जाता है पूरे साल आपका जीवन भी जगमगाता रहेगा।
Published on:
30 Dec 2021 01:43 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म-कर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
