29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Diwali 2022: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए इस दिवाली राशि के अनुसार करें खरीदारी

- आइए जानते हैं कि इस दिवाली कौन सी चीजें खरीदना आपके लिए शुभ रहेगा।

2 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Oct 17, 2022

diwali_shopping.png

Diwali 2022: दीपावली पर्व पर खरीदारी कोई नई बात नहीं है। वर्षों से ऐसी ही परंपरा चली आ रही है। माना जाता है कि लोगों का इस खरीदारी से भाग्य तक बदल जाता है। दरअसल अब से चंद दिनों बाद ही दिवाली का त्योहार आने वाला है। ऐसे में घर में जहां लोग साफ-सफाई से लेकर अनेक कार्यों में लगे हुए हैं।

वहीं दीपावली के पर्व पर घर में नई चीजें लाने के चलते लोग खरीदारी में भी व्यस्त हैं। दीपावली की खरीदारी का माता लक्ष्मी से खास जुड़ाव माना जाता है। कहा जाता है ऐसे समय उचित चीज लेने से न केवल भाग्य बदल जाता है, बल्कि जातकों पर माता लक्ष्मी की कृपा भी बरसने लगती है। आइए जानते हैं कि ज्योतिष के अनुसार इस दिवाली किस राशि के जातक को कौन सी चीजें खरीदना शुभ रहेगा...

मेष राशि : Aries
इस दिवाली पर आपको चांदी का सामान खरीदना चाहिए। यह आपके लिए लाभकारी है।

वृषभ राशि :Taurus
इस दिवाली पर आपकी राशि वालों को सोना, चांदी या हीरे की चीजें खरीदनी चाहिए।

Must Read- Dhanteras 2022 Kuber puja- यक्षराज धनपति कुबेर की धनतेरस 2022 पर ऐसे करें पूजा, जानें कुबेर देव की पूजा के नियम

Must Read- Diwali 2022: इस दिवाली धन का निवेश राशि अनुसार करें, लक्ष्मी जी की विशेष कृपा होगी

मिथुन राशि : Gemini
सोने के आभूषण इस राशि वालों को दिवाली पर खरीदने शुभ रहेंगे। यदि आप घर में चांदी का गणेश लाते हैं, तो यह भी आपके लिए फायदेमंद रहेंगे।

कर्क राशि : Cancer
आपकी राशि के जातकों को इस दिवाली श्री यंत्र खरीदना लाभप्रद रहेगा, आपके लिए यह महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने में सहायक रहेगा। इसके अलावा आप चांदी का कलश या शिव पार्वती की चांदी की मूर्ति भी खरीद हैं।

Must Read- दिवाली 2022: रोशनी के त्योहार दीपावली का महत्व, इतिहास, तिथि, समय और पूजा मुहूर्त

Must Read- दीपावली 2022- इन चंद बातों का ध्यान रखकर घर में लाएं धन दौलत और खुशियां

Must Read- धन प्राप्ति की कामना- ये हैं दिवाली के दिन किए जाने वाले सर्वाधिक चर्चित टोटके

सिंह राशि : Leo
इस राशि के जातकों को दीपावली के मौके सोना खरीदना सबसे अच्छा रहेगा, लेकिन यदि इसमें समस्या है तो आप तांबे से संबंधित सामान भी खरीद सकते हैं। दिवाली के दिन सोने के सिक्के और आभूषण खरीदना लाभप्रद रहेगा।

कन्या राशि : Virgo
दिवाली के दिन आपके लिए हाथी दांत की वस्तु खरीदनी फायदेमंद रहेंगी। यह धन की प्राप्ति योग बनाने में में सहायक सिद्ध होंगी। इसके अलावा आप देवी दुर्गा को चांदी की छतरी भी अर्पित कर सकते हैं।

तुला राशि : Libra
इस दिन सौंदर्य प्रसाधन से संबंधित सामान खरीदना आपके लिए लाभ वाला रहेगा। इसके अलावा गुलाबी कपड़े खरीदना भी आपके सुख-समृद्धि में भी वृद्धि करेगा।

वृश्चिक राशि : Scorpio
इस राशि के जातकों को तांबे का सामान खरीदना फायदेमंद रहेगा।

Must Read- Narak Chaturdashi 2022 Date- यह दिन पाप का नाश करने के साथ ही नरक से मुक्ति दिलाने के लिए माना जाता है विशेष

धनु राशि : Sagittarius
दिवाली में वाहन खरीदना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इसके अलावा चांदी की खरीदारी भी घर में समृद्धि लाएगी।

मकर राशि : Capricorn
इस राशि वालों के लिए वाहन और चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। अगर यह संभव न हो तो कम से कम स्टील या घर की सजावट का सामान अवश्य खरीदें।

कुंभ राशि : Aquarius
इस दिवाली आपको चांदी का सामान खरीदना लाभकारी रहेगा।

मीन राशि : Pisces
इस दिवाली आप चांदी के सिक्के या आभूषण खरीद सकते हैं। इसके अलावा दीपावली के दिन पीले रंग के कपड़े पहनने भी आपके लिए फायदेमंद रहेंगे।

Story Loader