6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोका-रोड़ा एक्ट में 1548 लाख बकाया, फिर भी टास्क फोर्स बैठक में नदारद रहे बैंक अधिकारी

राजस्व और बैंक अधिकारियों को नोटिस जारी उपखंड अधिकारी ने बैंक प्रबंधक व राजस्व कर्मियों की ली संयुक्त बैठकराजाखेड़ा. उपखंड कार्यालय राजाखेड़ा पर एसडीएम देवीसिंह द्वारा शुक्रवार को

2 min read
Google source verification
1548 lakh arrears in the Roka-Bada Act, yet the bank officials remained absent in the task force meeting

रोका-रोड़ा एक्ट में 1548 लाख बकाया, फिर भी टास्क फोर्स बैठक में नदारद रहे बैंक अधिकारी

रोका-रोड़ा एक्ट में 1548 लाख बकाया, फिर भी टास्क फोर्स बैठक में नदारद रहे बैंक अधिकारी

राजस्व और बैंक अधिकारियों को नोटिस जारी

उपखंड अधिकारी ने बैंक प्रबंधक व राजस्व कर्मियों की ली संयुक्त बैठक
राजाखेड़ा. उपखंड कार्यालय राजाखेड़ा पर एसडीएम देवीसिंह द्वारा शुक्रवार को राजाखेड़ा के बैंक प्रबंधकों व राजस्व कर्मियों की राको-रोड़ा एक्ट के अंतर्गत वसूली प्रकरणों को निस्तारण के लिए संयुक्त बैठक ली। एसडीएम देवी सिंह ने बैठक के दौरान अनुपस्थित रहे राजस्व कर्मियों एवं बैंक प्रबंधकों के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि इतने महत्वपूर्ण मुद्दे पर कार्यवाही बैठक में अनुपस्थित रहना एक गम्भीर लापरवाही है। लापरवाही राज्य कार्य में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

1548 लाख बकाया
उन्होंने बताया कि राको-रोड़ा एक्ट के तहत 1 अप्रेल 2021 को बकाया प्रकरण 536 राशि 1495.5 लाख के साथ नए दायर प्रकरण 21 राशि 53.06 लाख कुल 557 प्रकरण 1548.56 लाख बकाया राशि में से मात्र 133 प्रकरण राशि 376.21 लाख के निस्तारण हुए। देवी सिंह द्वारा प्रत्येक पटवार मंडल अनुसार बकाया प्रकरणों की समीक्षा की गई तथा संबंधित पटवारी आईएलआर व तहसीलदार को अप्रेल से जून माह के मध्य वसूली अभियान में प्रगति के लिए बकाया दारों में संपर्क करने, कायम मुकाम की सूचना भिजवाने कुर्की वारंट की पालना रिपोर्ट भिजवाने के लिए निर्देशित किया गया।पीएनबी बैंक मुरैना राजाखेड़ा के 73 प्रकरण आंशिक रूप से राशि जमा होने की सूचना बैंक प्रबंधकों से प्राप्त हुई। जिसमें शेष बकाया राशि को बाकीदार से संपर्क कर जमा करवाने के लिए एसडीएम द्वारा निर्देशित किया गया। वहीं उपखंड न्यायालय में राको केस के प्रकरणों की पत्रावलियों की केस की स्थिति के संबंध में अवगत कराया गया कि 140 प्रकरणों में नोटिस जारी हुए हैं तथा 36 प्रकरणों में कुर्की वारंट 74 प्रकरणों में कुर्की पालना, 12 प्रकरणों में कायम मुकाम, 26 प्रकरणों में नीलामी इश्तिहार, 63 प्रकरणों में नीलामी पालना की कार्रवाई चल रही है। इसके लिए संबंधित कार्मिकों को एसडीएम द्वारा निर्देशित किया गया।

बैंक प्रबंधन नही कर रहा सहयोग
बैठक में राजस्व कर्मियों ने बताया कि बैंक प्रबंधन द्वारा वसूली में सहयोग नहीं किया जा रहा। बाकीदारों को जब राशि जमा करवाने बैंक भेजा जाता है तो बैंक कर्मी अनेक बहाने लगाकर राशि जमा नहीं करते। जिसपर एस डी एम ने ऐसे बैंकों की सूची देने के लोए निर्देशित किया। बैठक में नायब तहसीलदार दिनेश चंद, रामखिलाड़ी शर्मा, भू-अभिलेख निरीक्षक विनोद पूरी व रविन्द्र सिंह एवं बैंकों के अधिकारियों के साथ राजस्वकर्मी भी उपस्थित रहे।