9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dholpur: सांसद भजनलाल के बयान पर कड़ा एतराज, किया प्रदर्शन

धौलपुर. क्षेत्रीय सांसद भजनलाल जाटव की कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध में विप्र फाउंडेशन के बैनर तले ब्राह्मण और वैश्य समाज के युवाओं ने प्रदर्शन किया। शहर में प्रदर्शन कर सांसद के कथित बयान की कड़ी निंदा करते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की।

2 min read
Google source verification
Dholpur news

Dholpur news

धौलपुर. क्षेत्रीय सांसद भजनलाल जाटव की कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध में विप्र फाउंडेशन के बैनर तले ब्राह्मण और वैश्य समाज के युवाओं ने प्रदर्शन किया। शहर में प्रदर्शन कर सांसद के कथित बयान की कड़ी निंदा करते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सांसद के बयान से केवल ब्राह्मण और वैश्य समाज ही नहीं, बल्कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, वाल्मीकि समाज तथा बिहार और बंगाल के लोगों की भावनाएं भी आहत हुई हैं। वक्ताओं ने जोर दिया कि जनप्रतिनिधि समाज को जोडऩे का कार्य करते हैं, लेकिन ऐसे बयान सामाजिक समरसता को ठेस पहुंचाते हैं। युवाओं ने कहा कि क्षेत्र बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास जैसे महत्ववपूर्ण मुद्दों से जूझ रहा है। ऐसे में जनप्रतिनिधियों को जनहित के विषयों पर ध्यान देना चाहिएए न कि समाजों और वर्गों के बीच विभाजन पैदा करने वाले बयान देने चाहिए। विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने सांसद जाटव से अपने बयान पर सार्वजनिक स्पष्टीकरण देने और जिन समाजों की भावनाएं आहत हुई हैं, उनसे क्षमा याचना करने की मांग की। उन्होंने कहा कि समाजों का सम्मान लोकतंत्र की मूल भावना है और किसी भी वर्ग का उपहास स्वीकार नहीं किया जा सकता। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ब्राह्मण और वैश्य समाज के युवा मौजूद थे। सभी ने सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और जनप्रतिनिधियों से मर्यादित भाषा के उपयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

उधर जिला अग्रवाल महासमिति धौलपुर द्वारा करौली-धौलपुर सांसद भजनलाल जाटव के सामाजिक संस्थाओं के खिलाफ दिए गए बयान का विरोध करते इस्तीफे की मांग की है। जिला अग्रवाल महासमिति द्वारा सोमवार को जिला कलक्टर धौलपुर के माध्यम से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नाम ज्ञापन देते हुए सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जिला अग्रवाल महासमिति महामंत्री महेश मंगल ने बताया कि करौली धौलपुर सांसद भजनलाल द्वारा सोशल मीडिया में अग्रवाल व ब्राह्मण समाज पर अपमानजनक और अमर्यादित टिप्पणी करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में ब्राह्मण और वैश्य के युवाओं की शादी नहीं हो रही है, अब उन्हें एससी की मिल जावे, एसटी की मिल जावे, बाल्मीकी की मिल जावे, बिहार, बंगाल से लड़कियां लाकर शादियां कर रहे हैं। कैसे भी व्याह है जावे, काऊ से है जाये, बस लड़का भंवर जाये। सांसद की टिप्पणी को समाजो के प्रतिनिधियों ने अपमानजनक मानते हुए निंदा की है। वैश्य समाज से माफी मांगने के साथ पद से इस्तीफा देने की मांग की है।

-वंशिका के दोषियों को गिरफ्तार कर न्याय दिलाने की मांग:

इसीप्रकार जिला अग्रवाल महासमिति द्वारा 6 जून को प्रताप नगर, जयपुर निवासी मनीष गर्ग की पुत्री वंशिका की मृत्यु के सम्बन्ध में सरकार से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

जिला महामंत्री ने बताया कि 5 जून को शाम 5 बजे वंशिका लापता हो गई थी जिसकी गुमशुदी की सूचना पुलिस प्रशासन को रात 10 बजे ही दे दी गई थी लेकिन पुलिस प्रशासन के पास सूचना होने के बाद भी गंभीरता के साथ तत्परता नहीं दिखाई गई।

06 जून को वंशिका का शव मिलने के बाद पीडित परिवार व्याकुल है। उन्होंने बताया कि मृतक बालिका का शव 13 वीं मंजिल से नीचे फेका गया था। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से धौलपुर जिले के अग्रवाल समाज में गहरा रोष व्याप्त है। धौलपुर जिला अग्रवाल महासमिति ने जिला कलेक्टर धौलपुर को मुख्यमन्त्री राजस्थान सरकार को ज्ञापन देकर दोषियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही कर वंशिका को न्याय दिलाने की माँग की है।