
अगले सॉन्ग में एक्ट्रेस टीना आहूजा के साथ नजर आएंगे शहर के अनवारुल हसन अन्नू
अगले सॉन्ग में एक्ट्रेस टीना आहूजा के साथ नजर आएंगे शहर के अनवारुल हसन अन्नू
अपे्रल में फ्लोर पर जाएगा प्रोजेक्ट, बायो बबल बनाकर की जाएगी शूटिंग
धौलपुर. अपने पिछले सॉन्ग नैना नी बिल्लो से सुर्खियों में आए शहर के इमरजिंग, टैलेंटेड व एनर्जेटिक एक्टर अनवारुल हसन अन्नू जल्द ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में डांस किंग के तौर पर पहचान रखने वाले गोविंदा की बेटी टीना आहूजा के साथ डांस बेस्ड पार्टी सॉन्ग लक्की शेक में नजर आएंगे। इस सॉन्ग की शूटिंग चंडीगढ़ में की जाएगी। जिसके लिए सेट वर्क तैयार हो चुका है और लीड आर्टिस्ट ने डांस रिहर्सल शुरू कर दी है। 5 अप्रेल से इस गाने का शूट शुरू किया जाएगा और इसी महीने बड़े म्यूजिक लेवल के साथ इस गाने को रिलीज किया जाएगा।
इस सॉन्ग को सेलीविश मीडिया प्रोड्यूस कर रहा है। टीना व अन्नू ने बताया कि यह गाना इस साल का ब्लॉकबस्टर पार्टी एंथम होगा। टीना भी पहली बार स्क्रीन पर किसी सॉन्ग में अपने डांस मूव्स से ऑडियंस को एंटरटेन करते हुए दिखाई देंगी।
Published on:
25 Mar 2021 04:33 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
