24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अस्पताल में मधुमक्खियों का हमला, आधा दर्जन घायल

धौलपुर. यहां जिला अस्पताल परिसर में मधुमक्खियों के अचानक हमले से अफरा-तफरी हो गई। हममे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अस्पताल के बाहर लगे मधुमक्खियों के छत्तों से अचानक झुंड निकल आया और वहां पर मौजूद लोगों पर […]

less than 1 minute read
Google source verification
अस्पताल में मधुमक्खियों का हमला, आधा दर्जन घायल Bees attack hospital, half a dozen injured

धौलपुर. यहां जिला अस्पताल परिसर में मधुमक्खियों के अचानक हमले से अफरा-तफरी हो गई। हममे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अस्पताल के बाहर लगे मधुमक्खियों के छत्तों से अचानक झुंड निकल आया और वहां पर मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। हमले से मरीजों और उनके परिजनों में भगदड़ मच गई। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया।

सूचना पर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ.समरवीर सिंह सिकरवार मौके पर पहुंचे और मरीजों से स्वास्थ्य की जानकारी ली। डॉ. सिकरवार ने घायलों के तत्काल और समुचित उपचार के निर्देश दिए। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को विशेष निगरानी में रखा गया है।

पीएमओ ने बताया कि जिला अस्पताल परिसर के बाहर मधुमक्खियों के कई छत्ते लगे हुए हैंए जिनके कारण यह घटना हुई है। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी छत्तों को हटाएं, जिससे पुन: इस तरह की घटना न हो।