24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोबाइल घर पर छोड़ और दस्ताने पहन दिया था चोरी वारदात को

– गांव पहाड़ी में हुई 10 लाख की नकबजनी का पर्दाफाश – वारदात के मुख्य सरगना समेत 5 गिरफ्तार dholpur. दिहोली थानांतर्गत पहाड़ी गांव में विगत 10 फरवरी को हुई नकबजनी के मामले का पर्दाफाश करते हुए 10 लाख के जेवरात सहित सरगना समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य सरगाना गांव का […]

2 min read
Google source verification
मोबाइल घर पर छोड़ और दस्ताने पहन दिया था चोरी वारदात को He left his mobile at home and wore gloves to commit the theft

- गांव पहाड़ी में हुई 10 लाख की नकबजनी का पर्दाफाश

- वारदात के मुख्य सरगना समेत 5 गिरफ्तार

dholpur. दिहोली थानांतर्गत पहाड़ी गांव में विगत 10 फरवरी को हुई नकबजनी के मामले का पर्दाफाश करते हुए 10 लाख के जेवरात सहित सरगना समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य सरगाना गांव का ही था। आरोपित शातिर थे और चोरी से पहले मोबाइल एक स्थान पर रख दिए थे। जिससे लोकेशन ट्रेस न हो। चोरी करते समय हाथों में दस्ताने पहने थे, जिससे अंगुलियों के निशान नहीं आए। थानाधिकारी दिहौली (आरपीएस प्रशिक्षु) राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने आधुनिक तकनीकों कां प्रयोग करते हुए घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

11 फरवरी को पीडि़त जुगुनू पुत्र कम्बोद त्यागी निवासी पहाड़ी थाना दिहोली ने एक रिपोर्ट दर्ज कराई की 10 फरवरी को जुगुनू एवं उसके परिवारीजन घर पर ताला लगाकर शादी समारोह में गए हुए थे, अगले दिन सुबह आकर घर का ताला खोला तो पता चला कि अज्ञात चोरों ने घर के चौक में छत पर लगे लोहे के जाल को छत से उखाडक़र घर में प्रवेश कर कमरे में रखी अलमारी में से सोने की चेन, अंगूठियां, झुमकी व पैन्डल चोरी कर ले गए। जिस पर मुकद्दमा पजीबद्ध किया गया। इस दौरान अनुसंधान घटनास्थल से बीटीएस का संकलन किया गया व मौके पर एमओबी एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन किया गया। सदिग्धों की सीडीआर प्राप्त कर विश्लेपण किया गया। घटनास्थल के आस पड़ोस संदिग्ध स्थानों पर अज्ञात जनों की तलाश की गई। सीसीटीवी कैमरों से फुटेज की जांच एवं संदिग्धों को चिन्हित किया गया। जिस पर संदिग्धों को दस्तयाब कर पूछताछ की, जिन्होंने जुर्म कबूल कर वारदात का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी के गहने बरामद किए गए। वारदात के खुलासे में कुशलपाल हैड कांस्टेबल व कांस्टेबल मनोज की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने मुख्य आरोपित दीपेन्द्र त्यागी पुत्र हरिओम त्यागी निवासी पहाड़ी थाना दिहौली, हरीओम उर्फ लक्का पुत्र डालचंद त्यागी निवासी पहाड़ी थाना दिहौल, शैलेन्द्र उर्फ शैलु पुत्र प्रमोद निवासी पहाड़ी थाना दिहौली, दीपक उर्फ दीपू पुत्र देवेंद्र त्यागी निवासी पहाड़ी, सचिन उर्फ सत्येंद्र पुत्र कृष्णकांत निवासी पहाड़ी को गिरफ्तार किया है।

क्या है मामला

पकड़ा आरोपित भी गांव पहाड़ी निवासी है, जिन्होंने गांव के ही सूने मकान को रैकी कर वारदात को अंजाम दिया। मुख्य आरोपी दीपेन्द्र त्यागी जो पीडि़त के घर पर आता जाता रहता था व उसकी गतिविधियों की जानकारी रखता था। 10 फरवरी को पीडि़त व उसके परिवारीजन मकान का ताला लगाकर शादी में गए हुए थे। आरोपी दीपेन्द्र को इसकी जानकारी थी। जिस पर उसने अपने साथियों से सम्पर्क किया तथा गांव के पास स्थित एक ढाबा पर बैठकर षड्यंत्र रचा। जिसमें दो आरोपियों सचिन उर्फ सतेन्द्र एवं दीपक उर्फ दीपू को प्रार्थी पर शादी समारोह में निगरानी रखने और वापस लौटते समय होर्न बजाकर सूचित करने की जिम्मेदारी दी तथा आरोपी दीपेन्द्र, हरिओम उर्फ लुक्का, शैलेन्द्र उर्फ शैलू ने ढाबा से गांव पहाड़ी पहुंचकर अपने मोबाइलों को घर पर रखकर हाथों में दस्ताने पहनकर पीडि़त के घर के पीछे झाडिय़ों में होकर पड़ोस के मकान पर चढक़र घर की छत पर पहुंचे और चौक में लगे लोहे के जाल को उखाडक़र अन्दर घर में प्रवेश कर अलमारी में रखे सोने के गहनों को चोरी करके ले गए