6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां और बच्चों की किस्मत रही तेज, सिर्फ 5 मिनट में बड़े हादसे से बचे

राजाखेड़ा-आगरा मार्ग पर गांव सिंघावली खुर्द शुक्रवार को एक मकान भरभरा कर ढह गया। गनीमत रही कि हादसे से मात्र 5 मिनट पहले ही परिवार के चार जने बाहर निकले थे। इसमें तीन बच्चे थे जो स्कूल गए थे।

less than 1 minute read
Google source verification
kheda.jpg


धौलपुर/राजाखेड़ा. राजाखेड़ा-आगरा मार्ग पर गांव सिंघावली खुर्द शुक्रवार को एक मकान भरभरा कर ढह गया। गनीमत रही कि हादसे से मात्र 5 मिनट पहले ही परिवार के चार जने बाहर निकले थे। इसमें तीन बच्चे थे जो स्कूल गए थे।

घटना की प्रारम्भिक वजह लगातार बरसात के चलते मकान में नमी आना बताया जा रहा है। हादसे में मकान में रखा घरेलू सामान दबने से नष्ट हो गया। मकान मालिक श्रमिक है जो मजूदरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। ग्रामीणों ने बताया कि गृहस्वामी गजेंद्र पुत्र हाकिम आर्थिक हालत खराब है। जिसके चलते वह मजदूरी करने के लिए पाली जिले में है। घर पर उसकी पत्नी पूनम और तीन छोटे बच्चे रहते हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह तीनों बच्चे तैयार होकर स्कूल निकल गए और पूनम पशुओं को लेकर जैसे ही बाहर निकली। इस बीच कुछ मिनट बाद ही मकान भरभरा कर ढह गया। मकान की गिरने से आवाज सुन आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने परिवार के सदस्यों को सलामत देख राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें : जयपुर में तेज बारिश से ढहा मकान, दबे 5 बच्चे और उनके मां-बाप

हादसे में मकान में रखा सामान पूरी तरह से नष्ट हो गया। महिला पूनम इस हादसे से भयभीत है। उधर, तहसीलदार के निर्देश पर पटवारी ने मौके पर पहुंच नुकसान का आकलन किया। हादसे में टेलीविजन, रसोई के बर्तन, अनाज व अन्य सामान मलबे में दब गया। महिला ने करीब एक लाख रुपए से अधिक का नुकसान होना बताया है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को जल्द मदद कराने के लिए प्रशासन से मांग की है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में यहां हुई तेज बारिश, बांध पर चली चादर, 5 जिलों में अतिभारी बरसात की चेतावनी