
धौलपुर. Buddha Purnima 2023 : ग्रह-नक्षत्रों की दशा का विशिष्ट महत्व है। समय-समय पर इनकी दशा बदलती है। वैशाख पूर्णिमा पर 5 मई को ग्रह-नक्षत्र का चक्र बदलेगा। तुला राशि के गोचर और ग्रहों की दशा का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। वैशाख पूर्णिमा को चंद्रग्रहण भी पड़ रहा है, हालांकि यह भारत में नहीं दिखेगा। वैशाख पूर्णिमा के दिन तुला राशि स्वाति नक्षत्र में गोचर करेगी। सूर्य मेष राशि में प्रवेश कर चुका है। उनके साथ देवराज बृहस्पति भी बैठे हैं। ऐसे में मेष, वृष, मिथुन, सिंह, कर्क, तुला राशि के जातकों के लिए वैशाख पूर्णिमा शुभ रहेगी। इन्हें आर्थिक लाभ का योग बन रहा है।
उदय तिथि पांच को
महंत कृष्णदास के अनुसार वैशाख पूर्णिमा तिथि 4 मई को रात 11:34 बजे शुरू होकर अगले दिन 5 मई को रात 11:03 बजे समाप्त होगी। वैशाख पूर्णिमा पर उदयातिथि और चंद्रमा की पूजा होगी।
वैशाख पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण
वैशाख पूर्णिमा पर साल का पहला चंद्रग्रहण होगा। यह रात 8:45 बजे से रात 1 बजे तक रहेगा, हालांकि ग्रह भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए सूतक काल नहीं लगेगा।
भारत में रहेगा प्रभावहीन
5 मई को ज्योतिष पंचांग के अनुसार चंद्रग्रहण रात्रि 8.45 से एक बजे तक भारत सहित रूस, कजाकिस्तान, अफगानिस्तान, फिनलैंड, जर्मनी, अफ्रीका, पाकिस्तान, चीन, मंगोलिया ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, तुर्कमेनिस्तान देशों में उप छाया के रूप में ग्रसित होगा। शास्त्रों के अनुसार ग्रहण से संबंधित वेद सूतक स्नान, दान-पुण्य कर्म, यम-नियम मान्य नहीं होंगे। ग्रहण स्वाति नक्षत्र एवं विशाखा नक्षत्र पर तुला राशि पर विशेष प्रभावशाली रहेगा। पीपल पूर्णिमा के अबूझ सावे पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
इस बार बुद्ध पूर्णिमा पर दर्ज नहीं होगा वन्यजीवों के कुनबे का हिसाब
धौलपुर जिले के वन क्षेत्र में पिछले एक साल में किन वन्यजीवों का कुनबा बढा है और किनका घटा है। इसका हिसाब-किताब बुद्ध पूर्णिमा की धवल चांदनी में दर्ज किया जाता है। हालांकि इस बार बेमौसम की बारिश के कारण पांच मई को यह वन्यजीव गणना नहीं कराई जाएगी। उप वन संरक्षक किशोर गुप्ता ने बताया कि अब यह वन्यजीव गणना अगले माह की पूर्णिमा पर 4 और 5 जून को कराई जाएगी। वन्यजीव प्रेमी भी अपना पंजीयन करवाकर इसमें शामिल हो सकेंगे। हर साल की तरह इस बार भी वन विभाग की ओर से वाटर हॉल पद्धति से वन्यजीवों की गणना की जाएगी। इसके लिए हर पॉइंट पर वनकर्मियों को तैनात किया जाएगा। कई जगह ट्रेप कैमरों का सहयोग भी लिया जाएगा। जिन वन्यजीवों की गणना की जाएगी, उनमें पैंथर, सियार, जरख, जंगली सूअर, जंगली बिल्ली, लोमड़ी, सियाहगोश, भालू, बिज्जू, सारस, गिद्ध आदि शामिल हैं।
Published on:
04 May 2023 11:44 am
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
