6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान प्रीमियर लीग के ट्रायल में क्रिकेट खिलाडि़यों ने दिखाया दमखम

धौलपुर. राजस्थान क्रिकेट संघ की ओर से होने वाली राजस्थान प्रीमियर लीग के लिए इंदिरा स्टेडियम बड़ी फील्ड धौलपुर में आयोजित ट्रायल में जिले भर के क्रिकेट खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

less than 1 minute read
Google source verification
Cricket players showed their strength in the trial of Rajasthan Premier League

राजस्थान प्रीमियर लीग के ट्रायल में क्रिकेट खिलाडि़यों ने दिखाया दमखम


धौलपुर. राजस्थान क्रिकेट संघ की ओर से होने वाली राजस्थान प्रीमियर लीग के लिए इंदिरा स्टेडियम बड़ी फील्ड धौलपुर में आयोजित ट्रायल में जिले भर के क्रिकेट खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल का शुभारंभ संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेंद्र राणा, राजस्थान क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव सोमेंद्र तिवारी एवम् उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि आई पी एल की तर्ज पर आगामी 19 अगस्त से जोधपुर में आयोजित होने वाली राजस्थान प्रीमियर लीग के लिए जिले के धौलपुर , बाड़ी , राजाखेड़ा, सैंपऊ के 45 से अधिक खिलाड़ियों ने ट्रायल के माध्यम से खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राजस्थान क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव सोमेंद्र तिवारी ने बताया कि राजस्थान प्रीमियर लीग के लिए छः टीमों के लिए फ्रेंचाइजी जिलों से चयनित खिलाड़ियों की नीलामी के द्वारा अपनी टीम के लिए खरीदेंगी। इससे खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने के साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेंद्र राणा ने कहा कि खिलाड़ी ट्रायल में अपनी श्रेष्ठ खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिले का नाम राज्य एवम् राष्ट्र स्तर पर गौरांवित करे। खिलाड़ियों की ट्रायल बीसीसीआइ कोच सोमेंद्र तिवारी एवं दुष्यंत त्यागी ने ली। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।