
जय भीम और जय संविधान के नारों से गूंजा धौलपुर, अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा,जय भीम और जय संविधान के नारों से गूंजा धौलपुर, अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा,जय भीम और जय संविधान के नारों से गूंजा धौलपुर, अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा
जय भीम और जय संविधान के नारों से गूंजा धौलपुर, अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा
- जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत, भंडारे भी लगाए
धौलपुर. संविधान रचयिता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 132वीं जयंती के उपलक्ष्य में शहर में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान जय भीम और जय संविधान के नारों से शहर गूंज उठा। लोगों ने डॉ. अम्बेडकर और भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शहर भर में विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया।
इस दौरान आगरा-ग्वालियर आदि स्थानों से बुलाई गई झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। समिति के अध्यक्ष किरोड़ी लाल बीजावत ने बताया कि शोभायात्रा सागरपाड़ा स्थित अम्बेडकर पार्क से प्रारंभ होकर महात्मा नन्द की बगीची, टाउन चौकी, फूटा दरवाजा, हॉस्पिटल रोड, फद्दी का चौराहा, हरदेव नगर, जगन चौराहा, सराय गजरा, कोठी, पुराना डाकखाना, लाल बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, बजरिया, आरएसी लाइन होते हुए अम्बेडकर पार्क जिरोली रेलवे फाटक के पास पहुंच कर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा मे लगभग 28 झांकियां व 8 बैंड शामिल हुए।
झूमते-नाचते चले युवा
शोभायात्रा में युवाओं का जोश देखते बन रहा था। शोभायात्रा के दौरान बड़ी संख्या में युवा झूमते-नाचते चले। जय भीम के नारों से आकाश गुंजायमान कर दिया।
विभिन्न स्थानों पर स्वागत
शोभायात्रा का शहर में विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। कहीं पुष्पवर्षा की गई तो कहीं, फूलमालाएं पहनाई गईं। हर्ष के साथ लोगों ने संविधान निर्माता को याद किया। बौद्ध विहार (फूटा दरवाजा) पुराना शहर युवा विकास समिति ने पुराना शहर के बाजार में लाइटिंग सजावट, शोभायात्रा का स्वागत-सम्मान, भंडारा स्टॉल, जल-पान व शरबत की स्टॉल आदि की व्यवस्था की। बबीता सोनी, कमलेश सोनी, नीतू सिंह, सुमन सोनी आदि ने महिलाओं का माला एवं साफा पहना कर स्वागत किया। इस दौरान समिति के कप्तान सिंह, पप्पू सोनी, मुकेश कंचन, विनोद कंचन, सुरजीत, प्रताप सिंह, डॉ. ऊदल सिंह, राजू , अनीत सिंह, सुरेश, हाकिम सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
भंडारों का आयोजन
शोभायात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों की ओर से भंडारों का भी आयोजन किया गया। भंडारों पर शोभायात्रा में शामिल लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए शीतल जल व ठंडे पेय पदार्थ भी रखे गए।
विधायक ने दिए 30 लाख
शोभायात्रा में मुख्य अतिथि विधायक शोभारानी कुशवाहा रहीं। उन्होंने अम्बेडकर पार्क सागरपाड़ा की बाउंड्री वॉल के निर्माण के लिए विधायक कोटे से 30 लाख रुपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद सभापति खुशबू सिंह ने की। कार्यक्रम में पूर्व जिला प्रमुख रामवती देवी, नगर पालिका बाड़ी अध्यक्ष कमलेश देवी आदि मौजूद रहे।
धौलपुर. शोभायात्रा का स्वागत करती बौद्ध विहार (फूटा दरवाजा) पुराना शहर धौलपुर युवा विकास समिति।धौलपुर. डॉ. अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकियां। (संबंधित समाचार व फोटो पेज 12 पर)
धौलपुर. डॉ. अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभायात्रा में झूमते-नाचते युवा।धौलपुर. डॉ. अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभायात्रा में भंडारे में प्रसादी पाते लोग।
Published on:
21 Apr 2023 03:45 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
