5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धौलपुर को मिली नौ नए महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की सौगात

- सभी नौ स्कूल राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के धौलपुर. जिले को नौ नए महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की सौगात मिली है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। राज्यभर में 283 स्कूलों को महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित किया गया है। धौलपुर में परिवर्तित किए गए सभी नौ स्कूल राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Dholpur got the gift of nine new Mahatma Gandhi English medium schools

धौलपुर को मिली नौ नए महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की सौगात

धौलपुर को मिली नौ नए महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की सौगात

- सभी नौ स्कूल राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के

धौलपुर. जिले को नौ नए महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की सौगात मिली है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। राज्यभर में 283 स्कूलों को महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित किया गया है। धौलपुर में परिवर्तित किए गए सभी नौ स्कूल राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के हैं। यहां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीलपुर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरैठा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोथपुरा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाजना, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मछरिया, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दिहौली, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हथवारी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नाहिला और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नादौली को अंग्रेजी माध्यम में तब्दील किया गया है। इन विद्यालयों में वर्तमान सत्र में कक्षा एक से पांच तक को ही अंग्रेजी माध्यम में संचालित किया जाएगा। इसके बाद अगले सत्र में कक्षा छह से आठ व उसके बाद कक्षा नौ से 12वीं तक को अंग्रेजी माध्यम में संचालित किया जाएगा।

खेल मैदान का विधायक आज करेंगे शिलान्यास

राजाखेड़ा. डोंगरपुर रोड राजकीय महाविद्यालय के नजदीक क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित खेल मैदान का शनिवार को क्षेत्रीय विधायक रोहित बोहरा शिलान्यास करेंंगे। नगरपालिका अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह जादौन ने बताया कि युवाओं की वर्षों की मांग अब विधायक की मदद से मूर्त रूप लेने जा रही है। खेल मैदान निर्माण के लिए विधायक निधि से 20 लाख रुपए की राशि दी गई है। साथ ही खेल विभाग से भी 10 लाख की राशि स्वीकृत हो चुकी है। आधारभूत निर्माण कार्यो के बाद इसे आधुनिक मिनी स्टेडियम का रूप दिया जाएगा। शिलान्यास दोपहर 12 बजे होगा। साथ ही डोंगरपुर रोड पर ही गाडिया लुहार सामुदायिक भवन का उद्घाटन भी करेंगे।-----