4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धौलपुर में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से दो युवकों की मौत, होली खेलकर लौट रहे थे घर

धौलपुर के मनियां थाना क्षेत्र में हिनौता चौकी के पास कार-बाइक की टक्कर में आगरा के दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। हादसे से होली की खुशियां मातम में बदल गईं।

less than 1 minute read
Google source verification

घायल युवक का अस्पताल में इलाज करते हुए: फोटो पत्रिका

धौलपुर। मनियां थाना अंतर्गत हिनौता चौकी के पास बुधवार को बाइक सवार तीन युवकों में एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मनियां थाना पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। अचानक हुई घटना से होली पर्व की खुशियां मातम बदल गई। बाइक सवार युवक अपने गांव यूपी जा रहे थे। तीनों हलवाई का कार्य करते थे।

होली खेलकर लौट रहे थे घर

बाइक सवार युवक होली खेलने के बाद धौलपुर की तरफ से गांव जा रहे थे। मनियां थाना अंतर्गत हिनौता चौकी के पास एक कार से बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद तीनों युवक जोरदार टक्कर के बाद उछल कर सड़क जा गिरे। सड़क दुर्घटना में ऋषभ (24) पुत्र गोदान सिंह कुशवाह निवासी बाजिदपुर थाना फतेहाबाद जिला आगरा व दुर्गेश (23) पुत्र छोटेलाल कुशवाह निवासी अमरपुर थाना सैंया जिला आगरा की मौत हो गई।

परिवार में मचा कोहराम

जबकि भूरा निवासी अमरपुरा थाना सैया जिला गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल भूरा को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया, जबकि मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवा कर परिजनों को सूचना दी है। पुलिस ने मौके से क्षतिग्रस्त बाइक को जप्त किया है। अचानक हुई घटना से परिवार में कोहराम मच गया।