23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धौलपुर: खेत में काम कर रही महिला को सांप ने डसा, परिजनों ने पकड़कर डिब्बे में किया बंद

Snake Bite : धौलपुर के सैंपऊ कस्बा क्षेत्र के बाला का नगला गांव में सोमवार दोपहर एक खेत में काम कर रही महिला को सांप ने डस लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

2 min read
Google source verification

बंद डिब्बे सर्प दिखाते हुए। फोटो पत्रिका

धौलपुर के सैंपऊ कस्बा क्षेत्र के बाला का नगला गांव में सोमवार दोपहर एक खेत में काम कर रही महिला को सांप ने डस लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार करीब 50 वर्षीय श्रीमती पत्नी सुंदर सिंह कुशवाहा खेत में फसल काट रही थीं, तभी अचानक एक सांप ने उनके हाथ पर हमला कर दिया और लिपट गया। हाथ में सांप लिपटा देख महिला घबरा गई और जोर से चीखने लगी।

सांप को डिब्बे में किया बंद

महिला की आवाज सुनकर पास में मौजूद परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और हिम्मत दिखाते हुए सांप को पकड़ लिया। परिजनों ने सांप को सावधानी से एक प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर दिया और घायल महिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंपऊ लेकर पहुंचे। वहां डॉ. मुकेश राम मीणा ने चिकित्सा टीम के साथ महिला का प्राथमिक उपचार किया।

सांप ने महिला को दो जगह डसा

डॉक्टरों के अनुसार सांप ने महिला को दो जगह डसा था, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी थी। हालांकि, परिजनों द्वारा सांप को साथ लाकर दिखाने पर डॉक्टर ने उसकी प्रजाति की पहचान की और उसे कम जहरीला बताया। इसके बावजूद एहतियात के तौर पर महिला को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

अस्पताल में कुछ देर रुकने के बाद परिजन महिला को जिला अस्पताल ले जाने की बात कहकर वहां से निकल गए, लेकिन बाद में वे उसे कहां लेकर गए, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। वहीं, चिकित्सकों ने सलाह दी है कि सांप के काटने पर घबराने के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचकर इलाज कराना चाहिए, ताकि समय पर उपचार मिल सके और किसी भी बड़े खतरे से बचा जा सके।

पहले भी ऐसे मामले आ चुके है सामने

बता दें कि पिछले साल सितंबर में अलवर जिले के तिजारा उपखंड के नीमली गांव में बिहार निवासी एक मजदूर को कमरे में सफाई करते समय सांप ने काट लिया था। सलीम का साथी मुस्ताक तुरंत उन्हें अस्पताल ले गया। इतना ही नहीं, उसने उस सांप को भी पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर लिया और अस्पताल लेकर पहुंचा था। ताकि डॉक्टर यह देख सकें कि सांप जहरीला है या नहीं और उसी हिसाब से इलाज किया जा सके।