
शादी समारोह में तमंचे पर डिस्को, जमकर फायरिंग विडियो वायरल
धौलपुर. जिले में आयोजित शादी समरोह में स्टेज पर डीजे डांस के दौरान गोलियां चलने का विडियो वायरल हो रहा है। इसे लिए पुलिस ने गहनता से पड़ताल शुरू कर दी है। प्रारंभिक पड़ताल में मामला शहर के समीपवर्ती गांव का होना सामने आ रहा है।
वायरल किए गए एक मिनट के विडियो में एक युवती को स्टेज पर डीजे पर डांस करते हुए दिखाया गया है। इस दौरान स्टेज पर करीब आधा दर्जन लोग हथियारों को लेकर खड़े दिखाई दे रहे है।इन लोगों की ओर से देसी कट्टे व राइफल से फायरिंग करते हुए दिखाया गया है।
इस दौरान समारोह में लोगों की मौजूदगी भी दिख रही है। मामले की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस ने स्थानीय एक गांव में पहुंच कर घटनाक्रम के बारे में जानकारी भी जुटाई, लेकिन देर शाम तक मामले में कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामले में गहनता से अनुसंधान करने के बाद आरोपियों को चिन्हित करते हुए गिरफ्तार कि ए जाने का दावा किया है।
Updated on:
29 Nov 2020 09:10 am
Published on:
29 Nov 2020 08:55 am
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
