6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाइक चोरी करने घुसा, युवक के टोकने पर की फायरिंग

धौलपुर. जिले के सरमथुरा कस्बे में बिजलीघर के पास बुधवार-गुरुवार रात एक घर में चोरी की नियत से घुसे अज्ञात जने को परिवार के युवक के टोकने पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification
Entered to steal the bike, firing on the young man

बाइक चोरी करने घुसा, युवक के टोकने पर की फायरिंग

धौलपुर. जिले के सरमथुरा कस्बे में बिजलीघर के पास बुधवार-गुरुवार रात एक घर में चोरी की नियत से घुसे अज्ञात जने को परिवार के युवक के टोकने पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद अज्ञात जना भाग निकला। शोर सुनकर परिजन पहुंचे और घायल को स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से उसे रैफर कर दिया। परिजन बाद में उसे इलाज के लिए करौली अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। उधर, घटना की जानकारी पर पुलिस व अन्य अधिकारी पहुंचे और जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि हमलावर की तलाश की जा रही है

।घटना को लेकर घायल युवक के भाई राजकुमार पुत्र शिशुपाल ठाकुर निवासी महारपुर हाल शेडपाडा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि उसकी एक बाइक बुधवार रात में घर में खड़ी थी। बताया कि देर रात करीब 2.30 बजे अज्ञात जना बाइक चोरी की नियत से घर में घुसा। उक्त व्यक्ति बाइक ले जाने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान उसका छोटा भाई सत्यनारायण सिंह नींद से जागा तो उसे अज्ञात जना दिखाई दिया। जिस पर उसने पूछा कि कौन है। इस पर अज्ञात जने ने उसके भाई पर फायरिंग कर दी। जिसमें गोली दाएं पैर के पंजा में लगकर ऐडी में जा घुसी। घटना के बाद अज्ञात जना भाग निकला। आवाज सुनकर वह पहुंचे तो भाई घायल पड़ा था। जिस पर उसे सरमथुरा अस्पताल ले गए, जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर उसे करौली रैफर कर दिया।

- आरोपित हमलावर को पकडऩे का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस टीम जांच में जुटी हैं।

- कृपाल सिंह थाना प्रभारी सरमथुरा