2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धौलपुर में बाढ़ के हालात, चंबल नदी खतरे के निशान से दस मीटर ऊपर

धौलपुर. पड़ोसी जिलों में लगातार हो रही बारिश के कारण धौलपुर जिले में बाढ़ के हालात बन गए है। जिले से गुजरने वाले चम्बल नदी का गेज निरंतर बढ़ रहा है। नदी का गेज मंगलवार शाम को खतरे के निशान से करीब दस मीटर ऊपर चढऩे पर जिला प्रशासन पहले से ज्यादा सर्तक हो गया है। तटवर्ती गांवों के लोगों ने पलायन शुरू कर दिया गया है। जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने नदी से सटे कई गांवों का निरीक्षण किया।

2 min read
Google source verification
 Flood situation in Dholpur, Chambal river ten meters above the danger mark

धौलपुर में बाढ़ के हालात, चंबल नदी खतरे के निशान से दस मीटर ऊपर

धौलपुर में बाढ़ के हालात, चंबल नदी खतरे के निशान से दस मीटर ऊपर

-गांवों में बढ़ाई सतर्कता

-डीएम व एसपी में किया क्षेत्रों का दौरान

धौलपुर. पड़ोसी जिलों में लगातार हो रही बारिश के कारण धौलपुर जिले में बाढ़ के हालात बन गए है। जिले से गुजरने वाले चम्बल नदी का गेज निरंतर बढ़ रहा है। नदी का गेज मंगलवार शाम को खतरे के निशान से करीब दस मीटर ऊपर चढऩे पर जिला प्रशासन पहले से ज्यादा सर्तक हो गया है। तटवर्ती गांवों के लोगों ने पलायन शुरू कर दिया गया है। जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने नदी से सटे कई गांवों का निरीक्षण किया।

सिंचाई विभाग के अनुसार मंगलवार शाम को बढक़र १४०.१० मीटर पर पहुंच गया है। खतरे का निशान १३०.७९ मीटर है। ऐसे में चंबल नदी के तटवर्ती सरमथुरा, बाड़ी, धौलपुर व राजाखेड़ा क्षेत्र के गांवों में अलर्ट जारी है। चंबल नदी में जल स्तर के बढऩे की स्थिति को देखते हुए कई गांवों के लोगों ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचना शुरू हो गया है। सरमथुरा क्षेत्र के कई गांवों में पानी प्रवेश कर जाने के कारण लोगों को ऊंचाई वाले स्थानों पर पहुंचाया गया है। करीब सात आठ गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने जिले के तीन तरफ से निकल रही चम्बल नदी क्षेत्र में चल रही नावों के संचालन पर रोक लगा दी है। प्रशासन ने नदी के समीपवर्ती निचले इलाकों में पटवारियों को भेजकर अलर्ट जारी करवाया है। वहीं सिंचाई विभाग के अधिकारी भी लगातार मॉनिटङ्क्षरग कर रहे हैं।
जिले में बाढ़ के हालात
जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि वर्ष २०१९ में चंबल नदी १४४.० मीटर पर थी, जिले में बाढ़ के हालात बन गए थे। इस बार में स्थिति वैसी ही बनी हुई है। बुधवार रात चंबल नदी का जलस्तर १४४.० मीटर को पार कर जाएंगा। वर्षा एवं नदियों में निरन्तर पानी की आवक से पार्वती बांध का जल स्तर 223.15 मीटर तक पहुंच गया है, जिसके कारण पार्वती बांध के 19 गेटों को खोलकर पानी का निकास किया गया ताकि पार्वती बांध की क्षमता के अनुरूप पानी की मात्रा को नियंत्रित किया जा सके। बांध की कुल भराव क्षमता 223.41 मीटर है।