2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गृह क्लेश में अलग-अलग जगह फंदे पर झूले पति-पत्नी

जिले के कंचनपुर थाना क्षेत्र के पवेसुरा गांव में गुरुवार सुबह आपसी कहासुनी को लेकर पति-पत्नी ने अलग-अलग जगह फंदा लगा लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धौलपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 17 Mar 2023, 4:31 PM IST

photo1679050634.jpeg

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क/धौलपुर. जिले के कंचनपुर थाना क्षेत्र के पवेसुरा गांव में गुरुवार सुबह आपसी कहासुनी को लेकर पति-पत्नी ने अलग-अलग जगह फंदा लगा लिया।

इस दौरान पत्नी की मौत हो गई वहीं, पति को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कंचनपुर थाना प्रभारी हेमराज शर्मा ने बताया कि पवेसुरा निवासी बृजपाल ठाकुर (30) और उसकी पत्नी विमलेश (24) के मध्य गुरुवार सुबह किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद बृजपाल अपने खेत पर तूड़ी भरने चला गया। इसी दौरान घर पर विमलेश ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें : बीमार पोते से मिलने जा रही महिला की ट्रेन से कट कर मौत

पत्नी के फंदा लगाकर जान देने की खबर जैसे ही बृजपाल को मिली तो उसने खेत पर फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। हालांकि, वहां लोगों ने उसे बचा लिया। इसके बाद उसे इलाज के लिए कंचनपुर अस्पताल लाया गया। यहां से उसे धौलपुर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जहां उसका उपचार जारी है। वहीं, पुलिस ने महिला के शव को मोर्चरी में रखवाया और महिला के पीहर आगरा के किरावली क्षेत्र के ओपाऊ गांव में सूचना दी गई। महिला के पिता पप्पूराम ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी पुत्री की शादी तीन साल पहले पवेसुरा के बृजपाल के साथ हुई थी। गुरुवार को उसने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मरग दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपखंड अधिकारी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : सोशल मीडिया के अधिक इस्तेमाल से बढ़ा ‘स्लीप एपनिया’ का खतरा, एसएमएस हॉस्पिटल में हर महीने आ रहे 400 से 500 मरीज

पवेसुरा निवासी महिला और उसके पति ने अलग-अलग स्थानों पर फंदा लगाया। पत्नी की मौत हो गई। पति का इलाज जारी है। मरग दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपखंड अधिकारी कर रहे हैं।
- हेमराज शर्मा, थाना प्रभारी, कंचनपुर, धौलपुर