23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dholpur: खस्ताहाल विद्युत पोल और झूल रहे तारों से बढ़ा खतरा

सैंपऊ कस्बे सहित क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था राम भरोसे संचालित है। यहां जगह-जगह विद्युत तार झूलते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं कई जगह खस्ताहाल पोल हादसो को निमंत्रण दे रहे हैं लेकिन जिम्मेदार बेखबर बने हुए हैं।
2 min read
Google source verification
Dholpur news

खस्ताहाल विद्युत पोल

Dholpur, सैंपऊ कस्बे सहित क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था राम भरोसे संचालित है। यहां जगह-जगह विद्युत तार झूलते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं कई जगह खस्ताहाल पोल हादसो को निमंत्रण दे रहे हैं लेकिन जिम्मेदार बेखबर बने हुए हैं। सैंपऊ क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था घोषित विद्युत कटौती के चलते बिगड़ी हुई है तो वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के चलते जगह.जगह झूलती विद्युत लाइनें से हादसे की आशंका बनी हुई है। लेकिन इसके बाद कोई ध्यान देने वाला नहीं है।

कस्बे के मुख्य बाजार में भरतपुर रोड स्थित परमार मार्केट में हाइटेंशन लाइन का पोल पूरी तरह से जर्जर हो चुका है जो कभी भी टूट कर गिर सकता है। पोल टूट कर गिरा तो कितना बड़ा हादसा होगा अंदाजा नहीं लगा सकते। ऐसा भी नहीं की पोल की जानकारी जिम्मेदारों को नहीं है। यहां से अधिकारियों का आना जाना रहता है। वही कई बार दुकानदारों द्वारा शिकायत भी की जा चुकी है इसके बावजूद भी जिम्मेदारों की ओर से पोल की सुध नहीं ली है। वहीं भरतपुर रोड स्थित पंच वाली गली में विद्युत पोल के सरिया बाहर निकल चुके हैं इसके बावजूद भी विद्युत पोल को नहीं बदला गया है। वहीं, कई जगह विद्युत लाइन नीचे झूल रही है जिससे हादसे की आशंका है।

विद्युत पोल पर लगाया मीटर उपभोक्ता परेशान

विभाग की ओर से चितौरा फीडर पर स्थित परौआ गांव मे मुकेश कुशवाहा नामक उपभोक्ता का मीटर घर से करीब 100 फीट दूर विद्युत पोल पर लगाकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ दिया है। उपभोक्ता विभाग के चक्कर काट काट कर परेशान है। उपभोक्ता ने बताया कि जिम्मेदार अधिकारी को बताय लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया। वह केबिल डालकर अपने घर में लाइट जलाता रहे जिससे उपभोक्ता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है

नंगे विद्युत पोलों पर डाल रखी है एलटी लाइन

विद्युत निगम की ओर से एलटी लाइन बिछाते समय लापरवाही बरती जा रही है। विभाग के कार्मिकों द्वारा परौआ मे बिछाई गई एलटी लाइन नंगे तारों को पोलो पर बांध दी है। जबकि विभाग द्वारा एलटी लाइन डालने के लिए एलटी ब्रेकेट और इंसुलेटर डालने का प्रावधान कर रखा है लेकिन विभागीय अधिकारियों की मनमानी के चलते लोगों के लिए जोखिम बना हुआ है। वही कार्यवाहक सहायक अभियंता सामान न होने की वजह से एलटी लाइन को नंगे पोलों पर डालने की मजबूरी बता रहे हैं।

- जर्जर जर्जर पोलो को बदलवा दिया जाएगा। लूज तारों को भी सही करवा देंगे। विभाग पर क्लैंप आदि सामान की कमी है इससे कार्य में कुछ परेशानी आ रही है। विद्युत पोल पर जो मीटर लगा है उस उपभोक्ता के पास पक्का मकान नहीं था इसलिए पोल पर मीटर लगा दिया गया, अब उसे शिफ्ट करा देंगे।

-दीपक शर्मा, कार्यवाहक सहायक अभियंता सैपऊ