3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रक्षाबंधन पर पीहर जाने से रोका, विवाहिता ने लगाई फांसी, 3 महीने पहले हुई थी शादी, परिवार में कोहराम

पुलिस ने बताया कि सोनी गांव के रामसिंह का पुरा में लक्ष्मी पत्नी कृष्ण जाति गुर्जर उम्र करीब 20 साल निवासी खोहकापुरा थाना बसेड़ी ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

less than 1 minute read
Google source verification
Married woman dies in Dholpur

परिजनों से जानकारी जुटाती पुलिस। फोटो- पत्रिका

राजस्थान के धौलपुर के आंगई थाना क्षेत्र के बटीकरा ग्राम पंचायत अन्तर्गत सोनी गांव के रामसिंह का पुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत होने के बाद पुलिस ने सामुदायिक अस्पताल सरमथुरा में मृतक महिला का चिकित्सकों से पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

पीहर ना भेजने से नाराज

मृतक महिला ससुरालियों के रक्षाबंधन पर पीहर नहीं जाने देने के फैसले से नाराज थी। आंगई पुलिस ने मृतक महिला का ससुरालियों व पीहर पक्ष की सहमति से पोस्टमार्टम कराया। थाना प्रभारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि सोनी गांव के रामसिंह का पुरा में लक्ष्मी पत्नी कृष्ण जाति गुर्जर उम्र करीब 20 साल निवासी खोहकापुरा थाना बसेड़ी ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

6 मई को हुई थी शादी

मृतक महिला रक्षाबंधन पर ससुरालियों के पीहर नहीं भेजने के फैसले से नाराज थी। इसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से मृतक महिला का चिकित्सकों से पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक महिला की शादी 6 मई को हुई थी। गौरतलब है कि सोनी गांव के रामसिंह का पुरा में एक विवाहिता का शव ससुराल में फंदे पर लटका हुआ मिला था।

यह वीडियो भी देखें

घटना के बाद आंगई पुलिस ने मौके पर पहुंच मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरमथुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवा दिया है। पीहर पक्ष के नहीं पहुंचने के कारण मृतका का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मर्ग दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद दोनों परिवारों को कोहराम मच गया।