8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान फिर शर्मसार: अब पुलिसकर्मी के बेटों ने बनाया नाबालिग को हवस का शिकार

धौलपुर के कोतवाली थाना इलाके में पुलिसकर्मी के बेटों की ओर से नाबालिग बालिक से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धौलपुर

•

image

Kamlesh Kumar Sharma

•

Updated: 26 Aug 2017, 4:00 PM IST

rape in dholpur

rape

धौलपुर। शहर के कोतवाली थाना इलाके में पुलिसकर्मी के बेटों की ओर से नाबालिग बालिक से सामूहिक दुष्कर्म व ढाई लाख रुपए की नकदी लूट ले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के संबंध में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में आरोपियों के अपराधिक प्रवृति का होने की बात सामने आई है।

पुलिस अधिक्षक सतीश कुमार ने बताया कि गत 21 अगस्त को थाना इलाके के एक जने ने मामला दर्ज कराया कि 21 जुलाई को वह दुकान से आकर घर में सो रहा था। उसका बेटा और बेटी अलग-अलग कमरे में सो रहे थे। दुकान से लाए गए ढाई लाख रुपए कमरे में एक रेक में रख दिए। सुबह उसकी बेटी रोती हुई मिली।

वहीं रैक में रखे ढाई लाख रुपए भी गायब मिले। डर के मारे उसने कुछ नहीं बताया। वह राशि के बारे में जानकारी करता रहा। इस पर बेटी ने बताया कि २१ जुलाई को उनके घर की सीढियों को गेट खुला हुआ था। इस दौरान दो युवक आए और उसे धमका देकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। डर के मारे वह चीख भी नहीं सकी। बाद में किसी को बताने पर उसे तथा उसके पिता को जान से मारने की धमकी देकर ढाई लाख रुपए लेकर फरार हो गए। मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और दो दिन के पुलिस रिमांड पर हैं।

अपराधिक प्रवृति है आरोपित
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए दोनों आरोपित अपराधिक प्रवृति के है और इनके खिलाफ शहर के थानों में मारपीट व अन्य मामले दर्ज है। पुलिस ने आरोपितों के संबंध में अन्य जानकारियों भी जुटा रही है।

आए दिन करते थ छेड़छाड़
मामले में आरोप लगाया है कि आरोपित पिछले कई दिनों से पीडि़ता बालिका का पीछा कर रहे थे और उसे रास्ते में भी उसके साथ छेड़छाड़ करते थे।

मामले की गहनता की जांच
अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक जसवंत सिंह बालोत ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपित युवकों का पुसिलकर्मियों के पुत्र होना सामने आया है। दोनों आरोपितों में एक की मां तथा एक का पिता पुलिस में है और धौलपुर में तैनात है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।