
धौलपुर का राहुल...टीम इण्डिया में, नगाड़ों की थाप पर नाचे खिलाड़ी
राहुल चाहर के भारतीय टीम में शामिल होने पर खिलाडिय़ों ने मनाई खुशी
धौलपुर. धौलपुर के युवा क्रिकेट खिलाड़ी राहुल चाहर के भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किए जाने पर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सोमवार को इंदिरा स्टेडियम में खिलाडिय़ों ने नाचकर खुशी मनाई। संघ पदाधिकारियों एवं साथी खिलाडिय़ों ने राहुल के चयन पर एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर एवं ढोल नगाड़ों पर नृत्य कर हर्ष व्यक्त किया। राजस्थान क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव सोमेंद्र तिवारी ने जिले के राहुल चाहर सहित राजस्थान के तीन खिलाडिय़ों के भारतीय टीम में शामिल किए जाने को राज्य की क्रिकेट के लिए स्वर्णिम काल बताया। संघ के भूपेंद्र राणा ने राहुल चाहर के चयन पर हर्ष जताया। राजस्थान स्कूल क्रिकेट के राष्ट्रीय प्रशिक्षक संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि राज्य के तीन खिलाडिय़ों का चयन युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। इस अवसर पर गजेंद्र सिंह राणा, अतुल भार्गव, विनोद पाठक, नरेंद्र मीणा, सोनू त्रिवेदी, रणजी खिलाड़ी, तनवीर उल हक, विनोद तिवारी, अतेन्द्र वशिष्ठ, राहुल राणा, मोहम्मद अमजद, दुष्यंत त्यागी, फिरोज खान, रंजीत दिवाकर, जाहिद कुरैशी, शेलेन्द्र व्यास, हिमांशु धाकरे, अरुण शर्मा, लक्ष्मी नारायण, अतुल कुमार, जितेंद्र, संजीव कुमार, प्रधुम्न सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी मौजूद थे।
Published on:
23 Jul 2019 11:33 am
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
