17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान चुनाव 2023: नतीजों ने हार्ट बीप बढ़ाई, अब सता रही तबादले की चिंता, डाकमत में सबसे ज्यादा कांग्रेस को मिले मत

प्रदेश में एग्जिट पोलों ने विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी दल कांग्रेस और भाजपा के बीच नजदीकी मुकाबला बता रहे थे लेकिन जब नतीजे आए तो भाजपा ने पूर्ण बहुमत के साथ पांच साल बाद वापसी की और प्रदेश में रिवाज नहीं बदला।

2 min read
Google source verification
rajasthan_2023.jpg

Rajasthan Assembly Election Result 2023: प्रदेश में एग्जिट पोलों ने विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी दल कांग्रेस और भाजपा के बीच नजदीकी मुकाबला बता रहे थे लेकिन जब नतीजे आए तो भाजपा ने पूर्ण बहुमत के साथ पांच साल बाद वापसी की और प्रदेश में रिवाज नहीं बदला। उधर, मतदान को लेकर आम से लेकर सरकारी कर्मचारियों ने खूब मतदान किया। सरकारी मुलाजिमों ने डाक मतपत्र से वोट डाले। विधानसभा चुनाव में डाकमत सबसे पहले गिने जिसमें सर्वाधिक मत सत्ताधारी दल कांग्रेस को 3079 मत मिले जबकि भाजपा को 631 मत कम मिले। भाजपा सरकारी कार्मिकों के 2448 मत प्राप्त करने में सफल रही। डाकमत पत्र के लिहाज से सरकारी कार्मिकों का रुख सत्ताधारी दल की तरफ दिखा। लेकिन नतीजे आए तो विपक्षी दल भाजपा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अब सरकार बदलते देख कई अधिकारी और कर्मचारियों को चिंता में डाल दिया। उन्हें डर तबादले का सता रहा है। कईयों ने तो अभी से ही जुगाड़ लगाना शुरू कर दिया। सूत्रों के अनुसार सरकारी कार्मिकों ने अपने स्तर पर बना रखे सोशल मीडिया ग्रुपों में इसको लेकर कानाफूसी भी शुरू हो गई है। अब सभी की नजरें मुख्यमंत्री और उसके मंत्रीमण्डल पर टिकी हुई हैं। बता दें कि जिले की चारों विधानसभाओं में कुल 7043 कर्मचारियों ने चुनाव ड्यूटी पर रहते हुए पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान किया। इसमें सभी पार्टियों को मत मिले।

सपोर्ट करने वालों पर गाज करने की आशंका
सूत्रों के अनुसार सीट पर बैठकर अपने नेताजी को अंदुरुनी सपोर्ट करने वाले कार्मिकों पर गाज गिरने की आशंका बनी हुई है। बहुमत में आई भाजपा जिले में खाता भी नहीं खोल पाई। ऐसे में इन सपोर्ट करने वालों की चिंता बढ़ गई है। कईयों का तो मन ही नहीं लग रहा है और वह दूसरी जगह तलाशने में जुट गए हैं। ये लोग जयपुर में घंटी घनघना रहे हैं और प्रतिदिन मौसम का हाल ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान चुनाव 2023: निर्दलीय गणेशराज ने इतिहास दोहरा कर सबको चौंकाया, हनुमानगढ़ विधानसभा में निर्दलीय की एंट्री

पोस्टल बैलेट की विधानसभा स्थिति
धौलपुर विधानसभा: धौलपुर विधानसभा में 1900 पोस्टल बैलेट डले। इन मतों में से भाजपा को 454 तो कांग्रेस को 803 वोट मिले। वहीं बसपा को 620 बैलेट पेपर से मतदान कर मत दिया। जबकि तीन मतदाताओं ने नोटा को वोट दिया। बाकी वोट अन्य प्रत्याशियों के खाते में गए।

बाड़ी विधानसभा: बाड़ी विधानसभा में 1863 पोस्टल बैलेट डाले गए। इनमें से भाजपा को 831 तथा कांग्रेस को 210 वोट मिले। वहीं बसपा को 792 मत मिले। जबकि 14 ने नोटा को वोट दिया। बाकी ने अन्य प्रत्याशियों को पसंद किया।

राजाखेड़ा विधानसभा: राजाखेड़ा विधानसभा में 1285 पोस्टल बैलेट डाले गए। इनमें से भाजपा को 478 जबकि कांग्रेस को 805 वोट मिले। जबकि 5 प्रत्याशियों को मतदाताओं ने पसंद ही नहीं किया। जिसके साथ ही दो मतदाताओं ने नोटा को पसंद किया।

बसेड़ी विधानसभा: इस विधानसभा में कुल 1995 डाक मत पत्र डाले गए। इनमें से भाजपा को 685 तथा कांग्रेस को 1261 वोट मिले। वहीं बसपा को 5 मत मिले। 5 मतदाताओं ने नोटा को वोट देकर सभी प्रत्याशियों को रिजेक्ट कर दिया। बाकी वोट अन्य प्रत्याशियों के खाते में गए।