हनुमानगढ़ टाउन एवं जंक्शन के प्रमुख चौराहों का सौंदर्यीकरण हो या फिर स्ट्रीट लाइट की जगमग, यह काम प्रत्यक्ष दिखाई देता है। सबसे बड़ी सौगात सेंट्रल पार्क की रही। यह ऐसा पार्क है, जिसके जैसा संभाग में भी कोई पार्क नहीं है। चुनावी मैदान में गणेशराज ने विकास कार्यों के साथ वंशवाद और जातिवाद को भी मुद्दा भी बनाया। यह दोनों ही मुद्दे मतदाताओं को प्रभावित करने में कारगर रहे। लंबे समय से बारी-बारी से दो परिवारों को मौका दे रहे हनुमानगढ़ के मतदाताओं ने तीसरा विकल्प पाकर बदलाव करने से गुरेज नहीं किया। बंसल का चुनावी नारा ‘मेरी आवाज, गणेशराज’ भी काफी चर्चित हुआ। 67 साल के गणेशराज ज्यादा शिक्षित नहीं हैं, लेकिन विकास के बूते उन्होंने शिक्षितों को भी पछाड़ दिया।