
bride demo pic
Dholpur News: खबर राजस्थान के धौलपुर जिले से है। जिले में भी आखातीज यानी बुधवार को बड़ी संख्या में शादियां हुई। ऐसे में सैपऊ इलाके में हुई दो बहनों की शादी में कुछ बवाल भी मचा। मामला ज्यादा बिगड़ा तो थाने से पुलिस की दो जीपें भरकर आई और उसके बाद पुलिस ने अपने तरीके से मामला सैटल किया। थोड़े विवाद के बाद ही सही दुल्हन बनीं दोनों बहनें विदा हो गई।
दरअसल इलाके में रहने वाली दो बहनों की एक साथ शादी थी। दो बारात नजदीक के गांव से ही आई थीं। लेकिन बारात विदाई से ठीक पहले बड़ी बहन के दूल्हे ने दुल्हन को ले जाने से इंकार कर दिया। दहेज के सामान को उसने घटिया बताया और कहा कि जब तक अच्छा सामान नहीं दोगे बेटी को नहीं ले जाएंगे। इस बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
पिता ने पहले तो छोटी बहन को विदा किया और उसके बाद बड़ी बेटी के दूल्हे को घर के बाहर ही खंभे से बांध दिया। उसके बाद हाथापाई भी कर ली। दूल्हे के परिजनों ने विरोध किया तो उनका विरोध भी दबा दिया गया। बाद में किसी ने पुलिस को सूचना दी तो थाने से दो जीपें भरकर विवाह स्थल पर पहुंची। दोनों पक्षों को सुनने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया। तब जाकर बारात विदा हो सकी और दुल्हन अपने ससुराल के लिए रवाना हुई।
Published on:
02 May 2025 08:28 am
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
