5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दस्यु लुक्का पर इनामी राशि बढ़ाकर की 1 लाख रुपए, बीहड़ में पुलिस टीमें कर रही तलाश

राजस्थान पुलिस ने जिले में सक्रिय दस्यु धर्मेन्द्र उर्फ लुक्का गुर्जर की गिरफ्तारी को लेकर इनामी राशि में वृद्धि की है। पीएचक्यू से अब इनाम राशि बढ़ाकर 1 लाख रुपए कर दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
दस्यु लुक्का पर इनामी राशि बढ़ाकर की 1 लाख रुपए Reward money on bandit Lukka increased to Rs 1 lakh

धौलपुर. राजस्थान पुलिस ने जिले में सक्रिय दस्यु धर्मेन्द्र उर्फ लुक्का गुर्जर की गिरफ्तारी को लेकर इनामी राशि में वृद्धि की है। पीएचक्यू से अब इनाम राशि बढ़ाकर 1 लाख रुपए कर दी है। इससे पहले भरतपुर रेंज से फरार दस्यु पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। दस्यु रेंज के साथ अब प्रदेश में बड़े इनाम राशि वाले अपराधियों की सूची में शामिल हो गया है।

बता दें कि धौलपुर पुलिस इनामी अपराधी की तलाश में पुलिस की टीम लगातार डांग और चंबल से सटे डांग इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। जिला पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा ने बताया कि फरार दस्यु धर्मेन्द्र उर्फ लुक्का पुत्र विजय सिंह निवासी देव का पुरा थाना कोतवाली पर इनाम राशि बढ़ाकर 1 लाख रुपए कर दी गई है। दस्यु पर करीब दो दर्जन से अधिक मामलों में वांछित है।

एमपी में भी तलाश शुरू

सूत्रों के अनुसार धौलपुर पुलिस ने लुक्का गुर्जर की धरपकड़ के लिए अभियान को गति दे दी है। जिले के साथ पुलिस टीम ने पड़ोसी जिले मुरैना में भी फरार दस्यु को लेकर कुछ इलाकों में जांच की। साथ ही पुलिस ने कुछ लोगों से भी पूछताछ की है। बता दें कि दवाब होने पर दस्यु एमपी में शरण पाता है।