4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान: एमएलए Shobha Rani Kushwaha का FB पेज हैक, वीडियो अपील में बोलीं- ‘कोई रिप्लाई ना करे’

धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाह ( BJP MLA Shobha Rani Kushwaha ) ने आमजन से उनके फेसबुक पेज पर रिप्लाई नहीं करने की अपील की है। इस सम्बन्ध में उन्होंने खुद के फेसबुक पेज पर बाकायदा एक वीडियो अपील सहित तीन पोस्ट अपलोड की हैं।

2 min read
Google source verification
Shobha Rani Kushwaha Facebook hacked, appeals not to reply

धौलपुर।

धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाह ( BJP MLA Shobha Rani Kushwaha ) ने आमजन से उनके फेसबुक पेज पर रिप्लाई नहीं करने की अपील की है। इस सम्बन्ध में उन्होंने खुद के फेसबुक पेज पर बाकायदा एक वीडियो अपील सहित तीन पोस्ट अपलोड की हैं। दरअसल, धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाह का फेसबुक पेज हैक ( Facebook Page Hack ) हो गया है। इसकी जानकारी खुद कुशवाह ने उसी फेसबुक पेज पर दी है। उन्होंने फ़ॉलोअर्स से इस हैक हुए पेज पर किसी तरह का रिप्लाई नहीं करने की भी अपील की है।

इधर, मामले की जानकारी सामने आते ही विधायक के निजी सहायक विजय सैनी ने निहालगंज थाने में आइटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया। थाना प्रभारी रोहित चावला ने बताया कि विधायक का फेसबुक पेज 26 नवम्बर को हैक कर लिया गया था। प्राथमिकी में बताया कि आइडी का नाम बदल दिया गया है।

अभी तक नहीं हुई कोई धोखाधड़ी
विधायक के फेसबुक पेज हैक करने की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सायबर सेल की सहायता से जांच की जा रही है। वहीं आइडी से एडमिन को भी हटा दिया गया है। हालांकि अभी तक किसी भी प्रकार के अनुचित संदेश या धोखाधड़ी सामने नहीं आई है।

साल भर पहले हुआ था हमला

धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाह पर ठीक एक साल पहले नवम्बर में ही हमला हो चुका है, जो सुर्ख़ियों में रहा था। उस समय वे बीजेपी की विधायक प्रत्याशी थीं। तब शोभारानी कुशवाह और समर्थकों पर सदर थाना क्षेत्र के गांव झील का पुरा में फायरिंग और पथराव हुआ था। हालांकि हमले में कुशवाह बाल-बाल बच गईं थी। लेकिन उस घटनाक्रम में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हुए थे।

सामने आया कि हमले से ठीक पहले शोभारानी मौके से निकल गईं थीं। हमलावरों को इसकी भनक नहीं थी और उन्होंने प्रचार में शामिली करीब दो दर्जन वाहनों को घेरते हुए हमला बोल दिया था। इस हमले में शोभारानी के ससुर और समर्थक घायल हुए थे।