
Surya Gochar 2023 : ग्रहों के राजा सूर्य का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। सूर्य का यह गोचर मिथुन राशि में 15 जून, गुरुवार को शाम को 06 बजकर 07 मिनट पर होगा। सूर्य मिथुन राशि में लगभग एक महीने यानी 16 जुलाई तक विराजमान रहेंगे। उसके बाद सूर्यदेव कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य का राशि परिवर्तन मानव जीवन पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है। सूर्य पृथ्वी पर ऊर्जा के सबसे बड़े प्राकृतिक स्रोत हैं, तो वहीं सूर्य को नवग्रहों में सबसे बड़ा माना जाता है। ज्योतिष में सूर्य को आत्मा, पिता, राजनीति आदि का कारक माना जाता है। ज्योतिषविद आचार्य महेन्द्र शास्त्री के मुताबिक कुंडली में सूर्य के मजबूत होने से उच्च पद और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। मेष राशि में सूर्य उच्च का और तुला राशि में नीच का माना जाता है। सूर्य का गोचर सभी 12 राशियों को पूर्ण रूप से प्रभावित करेगा।
मेष
सूर्य का गोचर मेष राशि के तृतीय भाव में होने जा रहा है। इस गोचर से यात्रा के योग बनेंगे। साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। आर्थिक मोर्चा उन्नतिदायक साबित होगा। कार्यों में लाभ होगा। सभी बातों को ध्यान पूर्वक समझेंगे और उन्हें महत्व देंगे। व्यापार में भी उन्नति प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मियों से अच्छा व्यवहार आपको लाभ देगा।
सिंह
सूर्य का यह गोचर सिंह राशि वालों के एकादश भाव में होगा। यह गोचर कई मामलों में लाभदायक साबित होगा। सभी कार्यों में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। सफलताएं मिलने के योग बन रहे हैं। इस समय शत्रु आपसे परास्त होंगे। समाज के बड़े लोगों का आपको साथ प्राप्त होगा। समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
कन्या
सूर्य का यह गोचर दशम भाव में होने जा रहा है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। करियर में ऊंचाइयां प्राप्त होंगी। नौकरी में पद प्रतिष्ठा मिलेगी। बिजनेस में अच्छी उन्नति के योग बन रहे हैं। कार्यकुशलता में बढ़ोतरी होगी।
कुंभ
सूर्य का यह गोचर कुंभ राशि वालों के पंचम भाव में होने जा रहा है। यह समय नया कार्य शुरू करने के लिए अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। सेहत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। व्यवसाय में उन्नति के योग बनेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना बन रही है। छात्रों के लिए ये समय भाग्यशाली माना जा रहा है।
Published on:
09 Jun 2023 04:58 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
