6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

151 फीट के तिरंगे के साथ शहर में निकाली यात्रा, लगाए भारतमाता के जयकारे

dholpur, बाड़ी. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शनिवार को बाड़ी शहर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। देश की आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित हुए इस कार्यक्रम में 151 फीट के तिरंगे के साथ जब यात्रा निकली तो हर कोई देशभक्ति के जज्बे में रंगा दिखा।

2 min read
Google source verification
Traveled in the city with 151 feet tricolor, chanted Mother India

151 फीट के तिरंगे के साथ शहर में निकाली यात्रा, लगाए भारतमाता के जयकारे

dholpur, बाड़ी. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शनिवार को बाड़ी शहर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। देश की आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित हुए इस कार्यक्रम में 151 फीट के तिरंगे के साथ जब यात्रा निकली तो हर कोई देशभक्ति के जज्बे में रंगा दिखा। ये तिरंगा यात्रा शहर के अंबेडकर पार्क से शुरू हुई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस अंबेडकर पार्क पर जाकर संपन्न हुई।

विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक दिनेश गुर्जर ने बताया कि तिरंगा यात्रा का आयोजन देशभक्ति को लेकर लोगों में स्वतंत्रता दिवस पर घर-घर तिरंगा लगाने और ध्वजारोहण करने के लिए प्रेरित करने के लिए किया गया है। विद्यार्थी परिषद का यह आयोजन हर वर्ष होता है। 151 फीट का तिरंगा जब शहर से गुजरा तो हर कोई अपने आप को यात्रा में शामिल करने के लिए आतुर दिखाई दिया।तिरंगा यात्रा जब शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी तो आम और खास हर कोई तिरंगे के साथ दिखाई दिया। हर कोई तिरंगे को स्पर्श करने और उसके साथ चलने में गौरवान्वित महसूस कर रहा था।

इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि सहित भाजपा पदाधिकारी विष्णु सिंहल, रामकुमार चौधरी, डॉ. शिवदयाल मंगल, डॉ. अशोक शर्मा, विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष डर जितेंद्र गुलपरिया के साथ तमाम लोग यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान स्कूली बच्चों में जज्बा देखा गया। निजी और सरकारी स्कूल के बच्चों ने भी तिरंगा यात्रा में भाग लिया। जैसे ही तिरंगा यात्रा अंबेडकर पार्क से शुरू हुई पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा की व्यवस्था संभाली। यातायात को डायवर्ट किया गया। साथ में हर गली और सड़क को जाने वाले रास्तों पर भी पुलिस के जवान तैनात रहे। तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। यात्रा के दौरान लोग भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे।