7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो बाइक सवारों ने जरा सी बात पर कार के शीशे तोड़े और चालक से की मारपीट

प्रदेश में चुनाव आचार संहिता के चलते इन दिनों मुख्यालय से लेकर गांव-गांव तक फ्लैग मार्च चल रहा है। जिससे मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो।

2 min read
Google source verification
photo1696932721.jpeg

प्रदेश में चुनाव आचार संहिता के चलते इन दिनों मुख्यालय से लेकर गांव-गांव तक फ्लैग मार्च चल रहा है। जिससे मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो। उधर, जिला मुख्यालय पर रविवार शाम पावर सेंटर जिला कलक्ट्रेट के सामने दो बाइक सवारों को जरा सा टोकना कार चालक के लिए भारी पड़ गया। बाइक सवारों ने कार को रुकवा कर चालक के साथ जमकर मारपीट कर दी। दोनों यहां पर नहीं रुके और कार के शीशे तोड़ दिए और पीछे की तरफ भी नुकसान पहुंचा। हंगामे की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उत्पात मचा रहे एक युवक को हिरासत में लिया जबकि दूसरा भाग निकला। जिसकी पुलिस तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान विधानसभा का चुनावी किस्सा: दशकों से चुनावी सभाओं का केंद्र रहा माधोगंज मंडी गेट

जानकारी के अनुसार शहर के हुंडावाल नगर कॉलोनी का रहने वाला युवक राम खिलाड़ी अपने परिवार के साथ जौरा मध्य प्रदेश से वापस लौटकर आ रहा था। यहां कलक्ट्रेट के पास एक बाइक ने उसकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। वाहन चालक राम खिलाड़ी ने जब बाइक चालकों को इसके लिए टोका तो बाइक चालक आक्रोषित हो गए और राम खिलाड़ी के साथ मारपीट शुरू कर दी।

इसके साथ ही उसकी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। इसकी सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी गई। सूचना के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उनमें से बाइक सवार एक युवक को हिरासत में लिया है। जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान चुनाव: बसपा विधायकों का कांग्रेस में विलय, विधानसभा की वेबसाइट दिखा रही 6 विधायक

चेहरे ढक कर निकलते हैं ये बाइकर्स: शहर में कथित तौर पर कुछ बाइकर्स का ग्रुप है जो चेहरे ढक कर निकलते हैं। ये स्वाफी से पूरे चेहरे को कवर करके रखते हैं जिससे पहचान नहीं हो। इनके पास न हेलमेट और न ही गाड़ी के कागजात होते हैं। ये सिर्फ भीड़ वाले रास्तों से तेज रफ्तार और हॉर्न बजाते निकलते हैं। कुछ समय पहले इन बाइकर्स के खिलाफ जमकर कार्रवाई हुई। जिससे कुछ दिन ये गायब हो गए। लेकिन यातायात पुलिस की सुस्त शैली से ये वापस नियमों को तोड़ते हुए शहर भर में घूमते हैं और जरा सी बात पर झगड़ा व मारपीट कर भाग जाते हैं।