
video: क्राइम पेट्रोल देख मन में जागा पैसे कमाने का लालच, लॉरेंस गैंग का सदस्य बन चिकित्सक से मांगी दस लाख की फिरौती
video: क्राइम पेट्रोल देख मन में जागा पैसे कमाने का लालच, लॉरेंस गैंग का सदस्य बन चिकित्सक से मांगी दस लाख की फिरौती
धौलपुर. क्राइम पेट्रोल देख आनन-फानन में पैसे कमाने का लालच ऐसा मन में बैठा कि एक चिकित्सक को लॉरेंस गैंग का सदस्य बन कर 10 लाख रुपए की फिरौती की धमकी दे डाली। चिकित्सक की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने 24 घंटे में आरोपित पूरन विहार कॉलोनी औंडेला रोड निवासी राजू उर्फ विश्वेन्द्र (36) को दबोच लिया।
थाना प्रभारी अनिल जसोरिया ने बताया कि मित्तल कॉलोनी निवासी जिला अस्पताल के मनोरोग चिकित्सक डॉ. सुमित मित्तल के जगदीश तिराहा स्थित क्लीनिक पर को बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे एक व्यक्ति मुंह ढंक कर आया और स्टाफ को एक लिफाफा देकर चला गया। दोपहर तीन बजे जब चिकित्सक क्लीनिक पर पहुंचा तो स्टाफ ने यह लिफाफा उसे दे दिया। चिकित्सक ने लिफाफा खोल कर देखा तो उसमें एक चिट्ठी मिली। जिसमें लिखा था कि मैं लॉरेंस गैंग का आदमी हूं। भाई को दस लाख रुपए की प्रोटेक्शन मनी चाहिए। कल शाम चार बजे तक पैसों का इंतजाम करना। चिट्ठी में धमकी दी गई कि पुलिस को सूचना दी तो जान चली जाएगी।
दर्ज कराई शिकायत
इस पर चिकित्सक ने कोतवाली थाना में मामला दर्ज कराया। थाना प्रभारी जसोरिया और निहालगंज थाना प्रभारी विजय सिंह ने साइबर सेल के साथ मिल कर कार्रवाई करते हुए गु आरोपित पूरन विहार कॉलोनी औंडेला रोड निवासी राजू उर्फ विश्वेन्द्र (36) को गिरफ्तार कर लिया।
इनका कहना है
किसी भी बदमाश का नाम लेकर धमकाना जघन्य अपराध है। इसकी शिकायत तुरंत पुलिस को दें। पुलिस की ओर से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- अनिल जसोरिया, थाना प्रभारी कोतवाली
Published on:
19 May 2023 07:15 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
