9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Green Apple Benefits: सेहत के लिए चमत्कारी है हरा सेब, आंखों की रोशनी बढ़ाने और टाइप-2 डायबिटीज में फायदेमंद

Green Apple Benefits: हरे सेब का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। हरा सेब कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। हरा सेब का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ाने से लेकर हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।

2 min read
Google source verification
green_apple_benefits.jpg

green apple benefits for weight loss

Green Apple Benefits: हरे सेब का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। हरा सेब कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। हरा सेब का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ाने से लेकर हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।

Green Apple Benefits: सेब का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन लाल सेब के अलावा हरे सेब का सेवन करने से भी सेहत को कई तरह के लाभ मिलते है। हरे सेब में विटामिन ए, विटामिन के, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, कॉपर, आयरन और जिंक जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए हरे सेब का सेवन करना फायदेमंद होता है। साथ ही इसका सेवन करने से वजन को कम करने में मदद मिलती है। तो आइए जानते हैं हरे सेब का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

यह भी पढ़े-Raisins For Women: महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है किशमिश, एनीमिया की शिकायत होती दूर


हरा सेब खाने के फायदे
1. Beneficial in increasing eyesight आंखों की रोशनी बढ़ाने में फायदेमंद
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए हरे सेब का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हरे सेब में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही ये आंखों के देखने की क्षमता को और बेहतर करता है।

2. Beneficial in strengthening bones हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए हरे सेब का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हरे सेब में कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़े-Iodine Rich Foods: स्वास्थ्य के लिए बहुत ही जरूरी है आयोडीन, इन चीजों को अपनी डाइट में करें शामिल

3. Beneficial in type-2 diabetes टाइप-2 डायबिटीज में फायदेमंद
टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को कम करने के लिए हरे सेब का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हरे सेब में लाल सेब की तुलना में चीनी की मात्रा कम होती है और फाइबर कहीं ज्यादा होता है, जो टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को कम करने में मदद करता है।

4. Beneficial in improving the digestive system पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में फायदेमंद
पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के लिए हरे सेब का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हरे सेब में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ही ये कब्ज और पेट से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने में मदद करता है।

यह भी पढ़े-Spinach Side Effects: पालक का सेवन सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान, जानें इसके साइड इफेक्ट्स


डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।