
Digestion Tips
नई दिल्ली। Digestion Tips: शरीर को फिट रखने के लिए पाचन तंत्र का मजबूत होना जरूरी है। यदि पाचन तंत्र मजबूत नहीं होता है तो बीमारी का खतरा शरीर में बना रहता है। आजकल का खाना पीना भी कुछ इस प्रकार का हो गया है कि वो हमारे पाचन तंत्र को धीरे-धीरे कमजोर बनाता जाता है। जिससे हम कमजोर होना शुरू हो जाते हैं। इसलिए पाचन तंत्र को यदि मजबूत रखना है तो, खाना पीना और लाइफस्टाइल का ध्यान देने की अत्यधिक जरूरत होती है। डाइट में फ्रूट्स, हरी सब्जी और दूध को जरूर शामिल करें। इसके साथ ही रोज व्यायाम करें। तब जाकर आप फिट रह पाएंगे।
विटामिन सी युक्त फूड्स को डाइट में शामिल करें
विटामिन सी पेट के लिए तो फायदेमंद होता ही है इसके साथ ही स्किन में ग्लो भी लेकर आता है। विटामिन सी से युक्त फूड्स का सेवन पाचन तंत्र को मजबूत रखने में फायदेमंद साबित होता है। इसलिए रोजाना विटामिन सी को अपने डाइट में जरूर शामिल करें। गन्ना, नींबू, संतरा, ब्रोकली, कीवी आदि चीजों को अपने डाइट में जरूर शामिल कर सकते हैं।
फाइबर युक्त आहार डाइट में शामिल करें
फाइबर पाचन को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है। सब्जी, फल, अनाज, बीन्स, फलियां इनमें फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसलिए इन्हें अपने रोजाना के डाइट में जरूर शामिल करें।
ठंडे पानी का उपयोग कम करें
यदि आपको ठंडा पानी पीना पसंद हैं तो तुरंत ही सतर्क हो जाएँ। ठंडा पानी शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसलिए नार्मल या गुनगुने पानी का ही सेवन करें। पानी बॉडी के लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण चीजों में से एक है। इसकी कमी से हम बीमार हो सकते हैं। इसलिए रोजना लगभग 8 से 10 गिलास पानी जरूर पियें। ताकि आपका पाचन तंत्र मजबूत रह सके।
यह भी पढ़ें: शरीर का पाचन तंत्र हो जाएगा मजबूत बस करें ये काम
रोजाना व्यायाम करें
सुबह जल्दी उठें और कुछ देर व्यायाम जरूर करें। रोजाना व्यायाम करने से आपका पाचन तंत्र मजबूत हो जाएगा। और आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा। इसलिए टहलें, योग करें और अपने शरीर को फिट बनाएं।
यह भी पढ़ें: खाने के तुरंत बाद न करें ये गलतियां
Published on:
28 Aug 2021 03:04 pm
बड़ी खबरें
View Allडाइट फिटनेस
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
