7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Health Benefits of Boiled Corn: टेस्ट के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेस्ट है भुट्टा, इस तरह खाने पर मिलते हैं गजब के फायदे

Health Benefits of Boiled Corn: बारिश के दिनों में लोग भुट्टा खाना पसंद करते हैं। शहर हो या गांव ये ज्दादातर लोगों को पसंद होता है। लोग इस बड़े ही चाव से खाते हैं। कुछ लोग इसे भूनकर खाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग उबालकर, तो कई लोग इसे अलग-अलग स्नैक्स में मिक्स करके खाते हैं। आज इस लेख में हम आपको उबले हुए भुट्टे के फायदों के बारे में बताएंगे।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Jyoti Kumar

Aug 28, 2023

health_benefits_of_sweet_corn.jpg

Health Benefits of Boiled Corn

Health Benefits of Boiled Corn: बारिश के दिनों में लोग भुट्टा खाना पसंद करते हैं। शहर हो या गांव ये ज्दादातर लोगों को पसंद होता है। लोग इस बड़े ही चाव से खाते हैं। कुछ लोग इसे भूनकर खाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग उबालकर, तो कई लोग इसे अलग-अलग स्नैक्स में मिक्स करके खाते हैं। आज इस लेख में हम आपको उबले हुए भुट्टे के फायदों के बारे में बताएंगे।

यह भी पढ़ें-Health Tips To Improve Eyesight: दूरबीन बन जाएगी आपकी आंखें, अगर इन चीजों का करेंगे सेवन

उबले हुए भुट्टे में प्रोटीन, विटामिन्स, मिनरल्स, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, फाइबर, सोडियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, आयरन, थियामिन, जिंक पाए जाते हैं। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी 6 के अलावा कई अन्य पोषक तत्व होते हैं। जो सेहत के लिए लाभकारी हैं।

उबले हुए भुट्टे के फायदे

इम्युनिटी करे बूस्ट
उबले हुए भुट्टे खाने से इम्युनिटी बूस्ट होती है। क्योंकि इसमें विटामिन सी और ए आपके शरीर में रोग प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते हैं। यह शरीर को मौसमी बीमारियों से बचाता है।

यह भी पढ़ें- पुरूषों के लिए चमत्कारी है केला-दूद, रात में बिस्तर पर जाने से पहले सेवन से चार परेशानियां होंगी दूर

पाचन के लिए फायदेमंद
उबले हुए भुट्टों में फाइबर प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। इसके सेवन से पाचन क्रिया में सुधार होता है और पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है।

ह्दय के लिए लाभकारी
उबले हुए भुट्टे का सेवन करने से दिल की सेहत हेल्दी रहती है। इसमें कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने वाले गुण मौजूद होते हैं। यह दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम करता है।

मोटापा कम करने लिए अच्छा
मोटापे की समस्या से परेशान लोगों के लिए भुट्टा लाभकारी साबित हो सकता है। मोटे आदमी को उबले हुए भुट्टे का सेवन करना चाहिए। इसको खाने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है जिसकी वजह से जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगती है। इसके सेवन से वजन कम करने में मदद मिलती है।

आंखों के लिए
उबले हुए स्वीट कॉर्न में प्रचूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट आंखों की समस्या को दूर करने में मददगार हैं। इसके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है।