15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Health benefits of coconut water: नारियल पानी में मिलाकर पिएं सब्जा के बीज, तेजी से घटेगा वजन

Health benefits of coconut water: आधुनिक जीवनशैली और अनियमित दिनचर्या की वजह से मोटापा से ज्यादातर लोग परेशान हैं। ऑफिस में घंटों बैठने की वजह से शारीरिक गतिविधि कम होने की वजह से वजन बढ़ जाता है। वजन कम करने के लिए स्वस्थ आहार के साथ-साथ जीवनशैली महत्वपूर्ण हैं। सुबह के समय का रूटीन और मॉर्निंग ड्रिंक मोटापा कम करने में बहुत महत्वपूर्ण है। अगर आप सुबह एक हेल्दी मॉर्निंग ड्रिंक का सेवन करते हैं तो वजन तेजी से घटना शुरू हो जाएगा।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Jyoti Kumar

Sep 20, 2023

health_benefits_of_coconut_water.jpg

Health Benefits of Coconut water with sabja seeds

Health benefits of coconut water: आधुनिक जीवनशैली और अनियमित दिनचर्या की वजह से मोटापा से ज्यादातर लोग परेशान हैं। ऑफिस में घंटों बैठने की वजह से शारीरिक गतिविधि कम होने की वजह से वजन बढ़ जाता है। वजन कम करने के लिए स्वस्थ आहार के साथ-साथ जीवनशैली महत्वपूर्ण हैं। सुबह के समय का रूटीन और मॉर्निंग ड्रिंक मोटापा कम करने में बहुत महत्वपूर्ण है। अगर आप सुबह एक हेल्दी मॉर्निंग ड्रिंक का सेवन करते हैं तो वजन तेजी से घटना शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- Health Benefits of Myrobalan: सेहत के लिए बहुत चमत्कारी है हरड़, कई बीमारियों में मिलते हैं गजब के फायदे

आज हम लेकर आए हैं एक हेल्दी मॉर्निंग ड्रिंक। जिसका सेवन रोजाना करने पर वजन तेजी से कम होगा। अगर आप रोजाना नारियल पानी से अपने दिन की शुरूआत करते हैं तो इसके अच्छे परिणाम मिलेंगे। सुबह खाली पेट नारियल पानी में थोड़े से सब्जा की बीज मिलाकर पीने से चमत्कारी लाभ मिलेंगे। एक गिलास नारियल पानी में केवल 46 कैलोरी और 9 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होते हैं। इसके अलावा, इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स, विटामिन सी और पोटेशियम जैसे कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को हाइड्रेटेड और हेल्दी रखने में मददगार हैं।

यह भी पढ़ें-Health Tips To Improve Eyesight: दूरबीन बन जाएगी आपकी आंखें, अगर इन चीजों का करेंगे सेवन

नारियल पानी से बूस्ट होता है मेटाबोलिज्म
नारियल पानी में लौरिक एसिड पाए जाते हैं। यह एक प्रकार का फैटी एसिड है, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। मेटाबॉलिज्म बढ़ने से खाना जल्दी हजम हो जाएगा। जिससे वजन कम करने में मदद मिलेगी।

इम्यूनिटी बूस्टर करता है नारियल पानी
नारियल पानी में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। मुक्त कण शरीर को नुकसान पहुंचाने के साथ कई बीमारियों का कारण बन सकते हैं। नारियल पानी में पाए जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट शरीर को स्वस्थ रखने और इम्यूनिटी को बढ़ाने में मददगार है।

यह भी पढ़ें- पुरूषों के लिए चमत्कारी है केला-दूध, रात में बिस्तर पर जाने से पहले सेवन से चार परेशानियां होंगी दूर

नारियल पानी से पाचन स्वास्थ्य में सुधार
नारियल पानी में फाइबर पाए जाते हैं। जो पाचन स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद कर सकता है। फाइबर पाचन प्रक्रिया को धीमा करके कब्ज को रोकने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें-किचन में मौजूद इन 5 मासालों का करें सेवन, रातों-रात कंट्रोल होगा डायबिटीज

दिल के लिए हेल्दी है नारियल पानी
नारियल पानी में पोटेशियम पाए जाते हैं। यह एक महत्वपूर्ण मिनरल है, जो दिल की सेहत को बेहतर बनाने में काफी महत्वपूर्ण है। नारियल पानी में पाए जाने वाले पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं साथ ही दिल की बीमारी के खतरे को कम करता है।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।