8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Health Benefits of Giloy: गिलोय है बेहद चमत्कारी, रोजाना सेवन करने से मिलेंगे 11 गजब के फायदे

Health Benefits of Giloy: गिलोय औषधीय गुणों से भरपूर है। गिलोय की जड़ें, तना और पत्तियां तीनों ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसका इस्तेमाल दवा बनाने में किया जाता है। लेकिन इसका देसी तरीके से सेवन भी बेहद लाभकारी है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। जो शरीर को कई रोगों से बचाते हैं। इस लेख में हम आपको गिलोय से होने वाले 11 फायदों के बारे में बताएंगे।

4 min read
Google source verification

जयपुर

image

Jyoti Kumar

Aug 31, 2023

giloy_benefits.jpg

Health Benefits of Giloy

Health Benefits of Giloy: गिलोय औषधीय गुणों से भरपूर है। गिलोय की जड़ें, तना और पत्तियां तीनों ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसका इस्तेमाल दवा बनाने में किया जाता है। लेकिन इसका देसी तरीके से सेवन भी बेहद लाभकारी है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। जो शरीर को कई रोगों से बचाते हैं। इस लेख में हम आपको गिलोय से होने वाले 11 फायदों के बारे में बताएंगे।

जानिए क्या है गिलोय
गिलोय एक प्रकार का बेल है, जो जंगलों, खेतों की मेड़ों और पहाड़ों की चट्टानों पर आसानी से देखी जा सकती है। गिलोय की तासीर गर्म होती है। मटर के बीज के जैसे इसके फल होते हैं। इसका तना हरा और देखने में रस्सी जैसा प्रतीत होता है। गर्मियों में इसपर छोटे पीले फूल भी आते हैं।

यह भी पढ़ें-Weight Loss Tips for Night: मोटा पेट हो जाएगा अंदर, रोजाना रात को करे ये 5 काम

इम्यूनिटी बूस्ट करता है गिलोय
गिलोय हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। इसके कमजोर पड़ने पर हम आसानी से बीमार पड़ जाते हैं। कमजोर इम्यूनिटी वालों के लिए गिलोय का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है। प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में गिलोय के जूस का सेवन ज्यादा फायदेमंद है।

पुराने बुखार के लिए है चमत्कारी
लंबे समय से हो रहे बुखार या कहे क्रोनिक फीवर को ठीक करने में मदद करता है। इसमें गिलोय के तने और पत्तियों को इस्तेमाल किया जा सकता है। इनमें एंटीपायरेटिक यानी बुखार को ठीक करने वाला और एंटी-मलेरियल यानी मलेरिया इंफेक्शन को दूर करने वाले गुण पाते जाते है। गिलोय जूस के फायदे क्रोनिक कफ यानी पुरानी खांसी को ठीक करने में भी होते हैं।

यह भी पढ़ें-Health Benefits of Kundru: डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है ये सब्जी, शुगर रहता है कंट्रोल, मिलते हैं और भी कई फायदे

पाचन शक्ति बढ़ाए गिलोय
पाचन शक्ति को दुरुस्त रखने में गिलोय फायदेमंद है। गिलोय में पाए जाने वाले औषधीय गुण पाचन संबंधी कई समस्याओं जैसे कि डायरिया और दस्त से उबरने में मदद करते हैं। पाचन तंत्र को मजबूत करने में भी गिलोय का उपयोग किया जा सकता है।

डायबिटीज को करता है नियंत्रित
डायबिटीज की समस्या में भी गिलोय के बहुत फायदे हैं। गिलोय में मौजूद एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक यानी ब्लड शुगर को कम करने वाले प्रभाव फायदेमंद है। यह शरीर में इंसुलिन की सक्रियता को बढ़ाकर ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है।

यह भी पढ़ें-Health Tips To Improve Eyesight: दूरबीन बन जाएगी आपकी आंखें, अगर इन चीजों का करेंगे सेवन

डेंगू से करता है बचाव
गिलोय औषधीय गुणों का भंडार है। इसमें कई ऐसे रसायन पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर कई बीमारियों को दूर करते हैं। जिस वजह से मलेरिया और डेंगू जैसे वायरल इंफेक्शन भी इसके सेवन से ठीक हो जाते हैं।

अस्थमा में लाभकारी है गिलोय
अस्थमा की समस्या में राहत पाने में गिलोय का सेवन लाभकारी है। इसमें शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ श्वास संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाले गुण पाए जाते हैं। जिस वजह से अस्थमा से राहत पहुंचाने में गिलोय लाभकारी है। गिलाय के तने के जूस को शहद के साथ मिलाकर इसका सेवन किया जा सकता है।

गठिया की समस्या से दिलाए राहत
गिलोय के सेवन से गठिया की परेशानी दूर हो सकती है। गिलोय में एंटी-इंफ्लेमेटरी यानी सूजन को कम करने वाले गुण पाते जाते हैं। इसके साथ ही इसमें एंटी-अर्थराइटिक और एंटी-ऑस्टियोपोरोटिक यानी जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत दिलाने वाले गुण भी पाए जाते हैं।

यह भी पढ़ें- पुरूषों के लिए चमत्कारी है केला-दूध, रात में बिस्तर पर जाने से पहले सेवन से चार परेशानियां होंगी दूर

यौन इच्छा बढ़ाने में कारगर
गिलोय के सेवन से यौन इच्छाओं में बढ़ोतरी होती है। इसमें गिलोय अहम भूमिका निभाती है। रिसर्च के अनुसार, गिलोय में इम्यूनोमॉड्यूलेटरी यानी शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाला गुण पाए जाते हैं। रोगों बचाने के साथ इसमें पाए जाने वाले ऐफ्रडिजीएक गुण यौन इच्छाओं को बढ़ाने में मदद करते हैं।

आंख संबंधी समस्या में लाभकारी
आंखों से संबंधित विकारों से राहत पहुंचाने में गिलोय मददगार है। इसमें पाया जाने वाला इम्यूनोमॉड्यूलेटरी गुण आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है। गिलोय में पाए जाने वाले गुण आंखों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में सहायक हैं।

यह भी पढ़ें-किचन में मौजूद इन 5 मासालों का करें सेवन, रातों-रात कंट्रोल होगा डायबिटीज

बवासीर में लाभकारी है गिलोय
बवासीर में गिलोय सेवन लाभकारी है। गिलोय का सेवन बवासीर से राहत दिला सकता है। गिलोय के औषधीय गुण खूनी बवासीर के इलाज में सहायक हो सकते हैं। इसलिए बवासीर के मरीजों को गिलोय का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से बवासीर में होने वाले रक्तस्राव और कब्ज से भी राहत पाया जा सकता है।

सूजन में राहत देता है गिलोय
गिलोय का सेवन सूजन संबंधी समस्या में फायदेमंद हो सकते हैं। गिलोय में एंटी इंफ्लामेंटरी गुण पाए जाते हैं। जो सूजन से राहत दिलाने में सहायक होते हैं।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।