12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

HEALTHY RECIPE : पौष्टिक तत्वों से भरपूर है सहिजन का केक

क्या फायदे : सहिजन प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम व आयरन से भरपूर है। इसमें दूध से 17 गुना ज्यादा कैल्शियम की मात्रा पाई जाती है।

less than 1 minute read
Google source verification
HEALTHY RECIPE

सामग्री : मैदा एक कप, कडेन्स मिल्क आधा कप, पिसी शक्कर एक चौथाई कप, काजू 10 ग्राम, बेकिंग सोडा आधा चम्मच, बेकिंग पाउडर आधा चम्मच, सहिजने का पाउडर एक चौथाई कप, दूध आधा कप, घी/मक्खन एक चौथाई कप लें।
बनाने की विधि : एक बर्तन में मैदा, बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर मिलाकर छान लें। दूसरे बर्तन में घी और शक्कर अच्छी तरह फेंट ले। कन्डेस मिल्क मिला लें। तीनों को मिक्स कर लें। टाइट लगे तो धीरे-धीरे दूध डाल दें। अब घोल बनाकर सांचे में घी लगाकर मैदा बुरक दे। ओवन या कुकर में गर्म करके प्लेट पर नमक डालें। ओवन के अन्दर घोल को रख दें। 40-50 मिनट तक बेक करने के बाद चाकू से चेक कर लें। यदि चाकू पर कुछ नहीं चिपके तो समझ लें केक तैयार है। ठंडा होने के बाद इसे सर्व कर सकते हैं।

नोट : यह रेसिपी हमें डॉ. ममता तिवारी ने भेजी है। आप कृषि विश्ववद्यालय कोटा की निदेशक भी हैं।

लजीज खाना चाहते हैं तो पढ़ें ये HEALTHY RECIPES

1- ऐसे बनाएं शकरकंद का हलवा

2- क्रिस्पी टोफू स्टिक कैसे बनाएं

3- स्वाद लीजिए चीज दही वेज रोल का