
Healthy Breakfast: नाश्ते में अच्छा है कार्ब्स, सेहत काे हाेते हैं कर्इ फायदे
Health News: दुनिया भर में व्यक्ति अपने स्वास्थ्य और खान-पान को लेकर बहुत जागरूक हुए हैं। बहुत से लोग चिकित्सकों की सलाह भी लेते हैं। सभी घरों में एक समय पर हल्के भोजन के रूप में नाश्ते का विकल्प चुनते हैं। सुबह के वक्त किया गया नाश्ता व्यक्ति को दिनभर एनर्जेटिक बनाए रखता है। लेकिन ब्रेकफास्ट का हेल्दी होना भी जरुरी है। क्योंकि कुछ लोग नाश्ते में ऐसी चीजें भी खा लेते हैं, जो शरीर के लिए सही नहीं होती। यदि आप भी इन चीजों का सेवन अपने नाश्ते में करते हैं तो सावधान हो जाइए। आज हम आपको इन 5 चीजों के सेवन करने के तरीकों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
How To Choose Healthy Breakfast
1.दिन की शुरुआत फलों के रस के सेवन न करें
व्यक्ति को दिन की शुरुआत फलों के रस के सेवन से नहीं करनी चाहिए। ऐसा करना खतरनाक साबित हो सकता है। पेट खाली होने के साथ, फलों में फ्रुक्टोज के रूप में चीनी आपके हार्ट पर एक अधिभार का कारण बन सकती है।
2.नाश्ते में अधिक मीठे व्यंजनों के सेवन से बचें
प्रोसेस्ड शुगर बहुत ज्यादा हानिकारक होती है, नाश्ते में मिठाइयों या अधिक मीठी स्मूदी से बचें। शुगर फूड्स सेहत के लिए नुकसानदायी हो सकते हैं।
3. अधिक मसालों का भी खाली पेट सेवन न करें
खाली पेट आपको मसाले और मिर्च खाने से जितना हो सके बचना चाहिए। क्योंकि इससे पेट में जलन, गैस और ऐंठन हो सकती है।
4. खाली पेट खट्टे फलों के सेवन से बचें
खट्टे फलों को कभी खाली पेट नहीं खाना चाहिए. खाली पेट खट्टे फलों का सेवन शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।
5. सलाद का सेवन भी खाली पेट न करें
बहुत से लोग मानते हैं कि सलाद को दिन में किसी भी वक्त खाया जा सकता है, लेकिन आप ऐसा करने से बचें. कच्ची सब्जियां और सलाद खाली पेट तो बिल्कुल न खाएं, क्योंकि इनमें बहुत फाइबर होता हैं। जो खाली पेट पर अधिक भार डाल सकते हैं। इससे आपको पेट फूलना और पेट दर्द जैसी समस्या हो सकती है।
Web Title: How To Choose Healthy Breakfast
Published on:
20 May 2021 07:32 pm
बड़ी खबरें
View Allडाइट फिटनेस
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
