6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करवा चौथ स्पेशल – व्रत खोलने के लिए जानें खानपान के ये खास टिप्स

Karva Chauth - आइये जानते हैं करवा चौथ के दिन उपवास खोलने के लिए खान-पान के कुछ खास टिप्स...

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Gupta

Oct 26, 2018

karva-chauth-special-tips

Karva Chauth - आइये जानते हैं करवा चौथ के दिन उपवास खोलने के लिए खान-पान के कुछ खास टिप्स...

Karva Chauth - करवा चौथ पर महिलाएं अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए पूरे दिन अन्न-जल त्याग कर भूखे पेट रहती हैं। इस व्रत में आमतौर पर रात को चांद देखने के बाद ही भोजन किया जाता है। तो आइये जानते हैं करवा चौथ के दिन उपवास खोलने के लिए खान-पान के कुछ खास टिप्स...

व्रत खोलने के लिए हैवी डाइट न लें। व्रत खोलने की शुरुआत घूंट-घूंट कर पानी पीने से करें, व्रत खोलने के लिए नींबू पानी या जूस पीएं ताकि शरीर के अंदरूनी अंग बैलेंस हो सकें। अगर आपको डायबिटीज है तो मिठाई ज्यादा न खाएं वर्ना शुगर लेवल बढ़ सकता है। भोजन में तली-भुनी व गरिष्ठ चीजें न खाएं वर्ना हाई बीपी और अपच हो सकती है।

व्रत खोलने के बाद ज्यादा तैलीय और उच्‍च कैलोरी युक्‍त भोजन न करें। आप अपना व्रत कोई फल खाकर भी खोल सकती हैं।

कुछ भी हैवी खाने से पहले फलों का जूस, पानी या कोई तरल पदार्थ जैसे सूप इत्यादि पीना उचित रहेगा, इससे व्रत के बाद होने वाली कमजोरी से भी बचा सकता है।

व्रत खोलने के लिए मीठे व्यंजनों के रूप में आप खीर का सेवन कर सकती हैं। खीर को पौष्टिक बनाने के लिए उसमें ड्रायफ्रूट्स डाल सकती हैं। मिठाइयों में आप ड्रायफ्रूट्स से बनी मिठाईयां खा सकती हैं जिनमें मीठे की मात्रा कम से कम हो।

करवा चौथ के खाने में महिलाएं ज्यादा तैलीय भोजन, पूरी, ज्यादा तेल वाली सब्जी, पनीर इत्यादि बनाती हैं। तो इस तरह के भोजन से बचें। हो सके तो हल्का और सुपाच्य भोजन ही खाएं।