11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है आयरन से भरपूर सरसों का साग

सरसों के साग में कैलोरी, फैट्स, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, शुगर, पोटेशियम, विटामिन ए, सी, डी, बी 12, मैग्नीशियम, आयरन और कैल्शियम
less than 1 minute read
Google source verification
sarso ka saag

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है आयरन से भरपूर सरसों का साग

सरसों के साग में कैलोरी, फैट्स, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, शुगर, पोटेशियम, विटामिन ए, सी, डी, बी 12, मैग्नीशियम, आयरन और कैल्शियम होता है।इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं जो न सिर्फ शरीर से विषैले पदार्थों को दूर करते हैं बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाते हैं। अाइए जानते हैं सरसाें का साग खाने के फायदाें के बारे में :-

- सरसों का साग खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल, ब्लैडर, पेट, फेफड़े, प्रोस्टेट और ओवरी के कैंसर का खतरा कम होता है।इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है जो शरीर की मेटाबॉलिक क्रियाओं को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

- साग में कैलोरी कम होती है जिससे वजन नियंत्रित रहता है। इसमें मौजूद कैल्शियम और पोटेशियम हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यह हड्डियों से जुड़े रोगों के उपचार में भी फायदेमंद माना जाता है।

- सरसों के साग में विटामिन ए होता है जो आंखों की मांसपेशियों को क्षति से बचाता है और आंखों की रोशनी बढ़ाता है।