
सूखे मेवे का प्रमुख हिस्सा चिरौंजी पकवानों के लिए ही नहीं बल्कि सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद है।
सूखे मेवे का प्रमुख हिस्सा चिरौंजी पकवानों के लिए ही नहीं बल्कि सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद है।
न्यूट्रीशन इंडेक्स : विटामिन बी व सी, फॉस्फोरस, आयरन और कैल्शियम युक्त चिरौंजी की 100 ग्राम मात्रा से 656 कैलोरी ऊर्जा मिलती है। इसमें कार्बोहाइडे्रट 12ग्राम, प्रोटीन 21 ग्राम व फायबर 3.8 ग्राम होता है।
खाने के तरीके : पांच से दस ग्राम चिरौंजी में मिश्री मिलाकर दूध के साथ लेने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है। साथ ही दस्त होने पर भी राहत मिलती है। इसके कई अन्य फायदे हैं जैसे-
खांसी-जुकाम में राहत -
5 से 10 ग्राम चिरौंजी को पिसी नारियल की गिरी के साथ सेंक लें। इसे पीसकर एक कप दूध के साथ उबालें व थोड़ा इलाइची पाउडर व थोड़ी शक्कर मिलाकर पिएं। इससे खांसी व जुकाम में आराम मिलता है।
झुर्रिेयों को करती दूर-
इसे पीसकर गुलाबजल में मिलाकर चेहरे पर लगाएं व सूखने पर सामान्य पानी से धो लें। इससे चेहरे पर चमक आती है। शरीर पर फुंसी होने पर इसे पीसकर दूध में मिलाकर लगाने से काफी आराम मिलता है।
कौन न ले : आयुर्वेद विशेषज्ञ के मुताबिक, जिन्हें बार-बार यूरिन आने, अपच व कब्ज रहता है वे इसे न लें क्योंकि ये तासीर में गर्म व भारी होती हैं।
Updated on:
16 Jun 2019 02:31 pm
Published on:
16 Jun 2019 02:31 pm
बड़ी खबरें
View Allडाइट फिटनेस
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
