
Live 100 years of life like Japanese: जापान का एक आइसलैंड है ओकिनावा (Okinawa)। यह अपनी खूबसूरती के साथ यहां के लोगों के जीवनशैली को लेकर फेमस है। क्योंकि यहां के लोग स्वस्थ और खुश रहते हैं। यहां के अधिकतर लोगों की उम्र 100 वर्ष से अधिक है। ओकिनावा के लोगों की लंबी उम्र का एक बड़ी वजह है उनका खाना-पान। वे हमेशा प्लांट बेस्ड डाइट को फॉलो करते हैं। जिसमें प्रचूर मात्रा में पोषक तत्वों होते हैं। वे अपनी डाइट में भरपूर सब्जियां और पत्तियों का सेवन करते हैं। एक रिसर्च के अनुसार, लंबा जीवन जीने के लिए रोजाना खाई जाने वाली साग-सब्जियां कमाल का काम करती हैं। इस लेख में हम बताएंगे कि इस आइसलैंड के लोग किन-किन चीजों का सेवन करते हैं।
हरे शहतूत के पत्ते (green mulberry leaves)
ओकिनावा के लोग शहतूत की पत्तियों को अपने खाने में शामिल करते हैं। इसके पत्ते गले की खराश को ठीक करता है। शहतूत की पत्तियां सूजन से निपटने और ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करने में भी मददगार है।
बैंगनी रंग का शकरकंद (purple sweet potato)
बता दें कि 1950 के दशक में जब जापान लगभग 50% चावल पर डिपेंड था, तब ओकिनावा के लोग दैनिक कैलोरी का 67% पतले बैंगनी रंग के शकरकंद का सेवन करके लेते थे। शकरकंद हेल्दी कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट फाइबर से भरपूर है। इसमें ब्लूबेरी की तुलना में अधिक एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं।
Squid ink soup
इस टेस्टी सूप में एंजाइम, अमीनो एसिड और हार्मोन शामिल हैं जो इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देते हैं और ब्लड प्रेशर में सुधार करते हैं। यह शरीर को डिटॉक्स करने का एक अच्छा तरीका है।
मगवोर्ट mugwort
इस पौधे की पत्तियों का स्वाद कड़वा होता है। ओकिनावा के लोग इन हरे पत्तों को पोर्क के मांस के साथ बनाकर खाते हैं। यह पाचन के लिए बहुत अच्छा होता है।
गोया Japanese Goya (Bitter Melon)
ओकिनावा के लोग गोया का सेवन बहुत अधिक करते हैं। यह एक प्रकार का करेला है। यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह ब्लड शुगर कम करने में सहायक हैं। इसलिए ओकिनावा में डायबिटीज मरीजों की संख्या बहुत कम है।
Asa seaweed
समुद्री शैवाल आयोडीन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह शरीर के कोशिकाओं को स्वस्थ रखता है। ओकिनावा के लोग गर्मी के दिनों में शरीर में ठंडक पाने के लिए इसका सेवन करते हैं।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Published on:
26 Aug 2023 06:22 pm
बड़ी खबरें
View Allडाइट फिटनेस
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
