30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुगर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए खाए यह ड्राई फ्रूट और देखें एक हफ्ते में चौका देने वाले रिजल्ट्स

Pista benefits for health:पिस्ता को ड्राई फ्रूट्स में बहुत हेल्थी माना गया है। पिस्ता का स्वाद ऐसा है की एक बार अगर खाना शुरु कर दिया तो खाने से मन नहीं भरता और हम खाते ही जाते हैं।हल्के मीठे के साथ नमकीन का स्वाद लाजवाब होता है।पिस्ते का इस्तेमाल मीठे में भी खूब किया जाता है। जैसे खीर और सेवई में पिस्ते का बहुत इस्तेमाल होता है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anjali pratap singh

•

Updated: 26 Aug 2023, 5:45 PM IST

pista_1.jpg

Pista benefits for health

सुगर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए खाए यह ड्राई फ्रूट और देखें एक हफ्ते में चौका देने वाले रिजल्ट्स

Pista benefits for health:
पिस्ता को ड्राई फ्रूट्स में बहुत हेल्थी माना गया है। पिस्ता का स्वाद ऐसा है की एक बार अगर खाना शुरु कर दिया तो खाने से मन नहीं भरता और हम खाते ही जाते हैं।हल्के मीठे के साथ नमकीन का स्वाद लाजवाब होता है।पिस्ते का इस्तेमाल मीठे में भी खूब किया जाता है। जैसे खीर और सेवई में पिस्ते का बहुत इस्तेमाल होता है।आपको बता दें कि पिस्ते के सेवन से आप बहुत से रोगों को खुद से दूर रख सकते हैं।पिस्ते में प्रोटीन,एनर्जी, फाइबर, आयरन , बी 6, पोटैशियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है।

यह भी पढ़ें-शरीर में ताकत भर देगा ग्रीन एप्पल, कई बीमारियों में है फायदेमंद

जानिए पिस्ता खाने से क्या-क्या लाभ होते हैं:
कार्डियोवैस्क्यूलर से बचाव: पिस्ता के सेवन से आप अपने हार्ट को बिलकुल हेल्थी रख सकते हैं। आपको बता दें की पिस्ता में मौजूद अनसेचुरेटेड और पोटेशियम बहुत अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। एंटीइंफ़्लेमेट्री और एंटीऑक्सीडेंटस मौजूद होने की वजह से यह आपको कार्डियोवेस्क्यूलर बीमारी से भी सुरक्षित रखता है। पिस्ता डेली खाने से आप हार्ट से संबंधित स्मस्याओं से बचें रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें-इस फल से बना सॉस कोलेस्ट्रोल के साथ साथ वजन कम करने में भी है मददगार

कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम रखता है:
पिस्ता में अधिक मात्रा में नेचुरल माइनरल्स और फाइबर मौजूद होते हैं।जिससे आपको सुगर लेवल के साथ साथ ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें-वजन घटाने से लेकर मस्तिष्क को मजबूत करने तक, जानिए रोज़ाना एक मुट्ठी काजू खाने के 10 फायदे

आंखों की रोशनी बढ़ाने में कारगर:
पिस्ता के सेवन से आपकी आंखे एक दम हेल्थी रहती हैं। आंखो की रोशनी बढ़ाने के लिए झेक्संथिन और एंटीऑक्सीडेंटस ल्यूटिन जरुरी होता है और पिस्ता में इसकी मात्रा भरपूर होती है।

यह भी पढ़ें-बहुत पौष्टिक है कृष्णा फल, पेट में जाकर बन जाता है दवा, सेवन करने से मिलेंगे चमत्कारी फायदे

सुगर पेसेंट भी कर सकते हैं सेवन:
सुगर से मुक्त रहने के लिए आप डेली पिस्ता का सेवन कर सकते हैं। पिस्ता आपके सुगर लेवल को भी कंट्रोल में रखता है। पिस्ता में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स मौजूद होता है। इसलिए इसे सुगर पेसेंट भी खा सकते हैं।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।