
Health Benefits of Green Apple: जैसा कि हम जानते हैं सेब खाना हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। ऐसा कहा जाता है कि रोजाना एक सेव खाने से डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। ये खाने में स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर है।
आपने लाल सेब तो खूब खाए होंगे, लेकिन आज हम हरा सेब के फायदे और टेस्ट के बारे में बताएंगे। हरा सेवन लाल सेव से ज्यादा टेस्टी और हेल्दी होता है। बाजार में लाल सेब हर मौसम में मिल जाता है लेकिन हरा सेब कुछ महीनों के लिए बाजार में मिलता है। हरे सेब में एंटीऑक्सिडेंट, मिनरल्स, विटामिन और फ्लेवोनोइड पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। कब्ज, कोलेस्ट्रॉल और मोटापे जैसी कई समस्याओं से राहत पाने में हरा सेब अच्छा है।
कोलेस्ट्रॉल कर कम
हरा सेब खाने से हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या राहत पा सकते हैं। हरा सेब में विटामिन A, विटामिन C, कैल्शियम और आयरन प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही हरे सेब में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। ये पोषक तत्व शरीर में जमे बैड कोलेस्ट्रॉल खत्म करने में मदद करते हैं। हरा सेब खाने से कार्डियोवैस्कुलर डिजीज का जोखिम कम होता है।
कब्ज से मिलेगी राहत
हरा सेब को पेट के लिए फायदेमंद होता है। इसमें पाए जाने वाले फाइबर से कब्ज की समस्या दूर होती है। यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है और डायरिया को ठीक करने में मदद करता है। इरिटेबल बाउल सिंड्रोम से जूझ रहे लोगों के लिए भी ग्रीन एप्पल का सेवन लाभकारी हो सकता है। यह फल डायजेस्टिव डिसऑर्डर को भी ठीक करता है।
डायबिटीज कंट्रोल में फायदेमंद
नियमित हरा सेब खाने से डायबिटीज का खतरा कम होता है। एक रिसर्च के अनुसार, रोज 1-2 हरा सेब खाने से टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा कम होता है। डायबिटीज के मरीज कम मात्रा में ग्रीन एप्पल का सेवन कर सकते हैं।
वजन करता है कम
मोटापे और ओवरवेट से परेशान लोगों के लिए ग्रीन एप्पल का सेवन करना फायदेमंद है। ग्रीन एप्पल में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जिससे लोगों को वजन कम करने में मदद मिल सकती है। हरे सेब में कैलोरी की मात्रा कम होती है। जिस वजह से यह फल असरदार है। इसमें विटामिन K भी पाया जाता है।
आंतों की सेहत के लिए फायदेमंद
हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में आंतों का महत्वपूर्ण योगदान है। हरा सेब आंतों की सेहतमंद रखने में कारगर है। ग्रीन एप्पल में पेक्टिन नामक कंपाउंड पाया जाता है। जो शरीर में प्रीबायोटिक की तरह काम करता है। यह आंतों में हेल्दी बैक्टीरिया को प्रमोट करता है। साथ ही यह खाना पचाने में भी मदद करता है।
Updated on:
25 Aug 2023, 12:56 PM IST
Published on:
25 Aug 2023, 12:53 PM IST
बड़ी खबरें
View Allडाइट फिटनेस
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.