
Vegetable protein is the panacea to prevent heart diseases
Prevent Heart Disease : दिल की सेहत को बनाए रखना हर किसी के लिए प्राथमिकता होनी चाहिए। हाल ही में हार्वर्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन में पाया है कि पशु प्रोटीन की जगह वनस्पति आधारित प्रोटीन (Plant based protein) को अपने आहार में शामिल करने से हृदय रोगों का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है।
यह शोध 2,03,000 वयस्कों के 30 वर्षों के डेटा पर आधारित है। अध्ययन में 16,118 कार्डियोवस्कुलर डिजीज (सीवीडी) और 10,000 कोरोनरी हार्ट डिजीज (सीएचडी) के मामले दर्ज किए गए। परिणामों से पता चला कि जिन लोगों ने अपने आहार में अधिक वनस्पति आधारित प्रोटीन (Plant based protein) का सेवन किया, उनमें सीवीडी का जोखिम 19% और सीएचडी का जोखिम 27% तक कम पाया गया।
शोधकर्ताओं के अनुसार, वनस्पति प्रोटीन (Plant based protein) में प्राकृतिक फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन, मिनरल और स्वस्थ वसा जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये न केवल ब्लड लिपिड और ब्लड प्रेशर को बेहतर बनाते हैं बल्कि सूजन संबंधी बायोमार्कर्स में भी सुधार करते हैं।
अमेरिका में औसतन पशु और वनस्पति प्रोटीन का अनुपात 1:3 होता है। शोधकर्ताओं का मानना है कि इसे घटाकर 1:2 करना सीवीडी को रोकने में सहायक हो सकता है। अगर इसे 1:1.3 तक लाया जाए, तो हृदय रोगों (Prevent Heart Disease) का खतरा और भी कम हो सकता है।
फलियां (Legumes): राजमा, छोले, मूंग जैसे खाद्य पदार्थ प्रोटीन के बेहतरीन स्रोत हैं।
नट्स: बादाम, अखरोट और मूंगफली न केवल प्रोटीन देते हैं बल्कि स्वस्थ वसा से भी भरपूर होते हैं।
सोया उत्पाद: टोफू, सोया मिल्क और अन्य सोया आधारित खाद्य पदार्थ।
बीज (Seeds): चिया, सन और कद्दू के बीज जैसे सुपरफूड्स।
यह शोध न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य बल्कि पर्यावरण के लिए भी लाभकारी है। वनस्पति आधारित प्रोटीन (Plant based protein) का अधिक सेवन करने से मीट उत्पादन से जुड़े पर्यावरणीय नुकसान को कम किया जा सकता है।
हृदय रोगों (Prevent Heart Disease) को रोकने के लिए स्वस्थ आहार महत्वपूर्ण है। पशु प्रोटीन की जगह वनस्पति आधारित प्रोटीन को अपनाना एक आसान और प्रभावी तरीका हो सकता है। अपने आहार में छोटे-छोटे बदलाव करें और दिल की सेहत का ख्याल रखें।
याद रखें, सही भोजन केवल पोषण नहीं बल्कि दीर्घायु का आधार भी है।
IANS
Published on:
03 Dec 2024 12:15 pm
बड़ी खबरें
View Allडाइट फिटनेस
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
